Weather Update: MP में कहीं बारिश और कहीं भीषण गर्मी की मार, भोपाल में बदला मौसम, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

मध्यप्रदेश में एक बार मौसम ने फिर करवट बदली है प्रदेश के कई जिलों में कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में आज सुबह तेज बारिश देखने को मिली।

Rain somewhere in MP and heat wave somewhere, weather changed in Bhopal, light rain in some parts

मध्य प्रदेश के कई जिलों में कहीं बारिश हो रही है तो कही भीषण गर्मी के लोग परेशान है। राजधानी भोपाल में बुधवार रात से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आज सुबह 10 से 15 मिनिट तक तेज बारिश भी हुई।

मौसम केंद्र की माने तो राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर नर्मदा पुरम और उज्जैन संभाग में कहीं गई आंधी तूफान और बारिश की संभावना है। 23 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में ऐसा ही मौसम रहेगा। यानी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज गर्मी नहीं रहेगी। 23 अप्रैल के बाद से इन जिलों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू करेगी। अभी प्रदेश के बघेलखंड और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को खजुराहो में तापमान 44.5 डिग्री पर दर्ज किया गया है।

राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा

मौसम विज्ञानिक अशफाक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि साउथ राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा है, जिसकी वजह से आंधी तूफान जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इसका सर मध्य प्रदेश के भोपाल, सीहोर, विदिशा, धार, उज्जैन, झाबुआ रतलाम, रायसेन जैसे शहरों में देखने को मिल रहा है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

टीकमगढ़ में रात सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी के 92 दिन माने जाते हैं जो 1 मार्च से शुरू होकर 31 मई तक रहता है। इस आधार पर मानें तो गर्मी के 50 दिन बीत चुके हैं। बुधवार को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में रात सबसे गर्म रही और रात का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा दमोह में 26.8 और ग्वालियर में 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सीधी और नर्मदा पुरम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+