MP के चुनावी दंगल में आज एक साथ दहाड़ेंगे मोदी-राहुल

चुनावी कैपेंन के दौरान आज कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जमावड़ा रहेगा। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा के नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता आज मध्य प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल जहां धार के कुक्षी और सीधी में कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे तो वहीं मोदी शहडोल, सिंगरौली, सतना और जबलपुर में कमल खिलाने की कोशिश करेंगे। राहुल और मोदी जैसे फायरब्रांड नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया नीमच जिले के जावद रामपुरा, शाजापुर के बरौदे, बदनावर ,देपालपुर, इंदौर के सांवेर और ग्वालियर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन, सांसद राज बब्बर, सत्यव्रत चतुर्वेदी और सतपाल महाराज पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में ग्वालियर और चंबल के इलाके में जनसभाएं करेंगे।
भाजपा की ओर से मोदी के साथ-साथ सुषमा स्वराज भोजपुर, सिलवानी, खातेगांव और जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगी। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद स्मृति ईरानी और फग्गन सिंह कुलस्ते की भी जनसभाएं कर बीजेपी के लिए वोट जुटाने की कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications