Bhopal News: कर्ज से परेशान होकर 52 वर्षीय शख्स ने उठाया बड़ा कदम, पत्नी को भेजा वीडियो, कार में मिला शव

Bhopal News: राजधानी भोपाल में लगातार कर्ज से परेशान लोगों के सुसाइड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला लिंक रोड नंबर 1 से सामने आया है। जहां पर आनंद विहार के पास एक व्यक्ति ने कार के अंदर सुसाइड कर लिया। पुलिस को कार के अंदर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि मृत राधेश्याम सेन भोपाल के नीलबड़ का रहने वाला है। सेन ने शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे पत्नी को एक वीडियो मैसेज भेजा था। जिसमें उसने अपनी पीड़ा को व्यक्त किया था। इसके बाद उनके बड़े बेटे ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Radheshyam Sen of Nilbad troubled by debt did a big incident Anand Vihar

राधेश्याम ने शुक्रवार सुबह 11 बजे वाइफ को वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें एक कंपनी में 2003 में पार्टनरशिप दिए जाने और पेमेंट नहीं दिए जाने की बात कही गई है। बच्चों को कर्ज मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई है। आरोपियों को सजा दिलाने को भी कहा है।

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक, नीलबड़ में रहने वाले राधेश्याम सेन (52) ने आनंद विहार स्कूल के नजदीक कार में जहर खा लिया। उन्होंने सुसाइड से पहले पत्नी नीता सेन को वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें खुद को सॉरबिन कंपनी में 2003 के बाद पार्टनरशिप दिए जाने और इसके बाद पेमेंट नहीं किए जाने की बात कही है। कंपनी का संचालक जगदीश अरोरा, अनिल अरोरा और अजय अरोरा को बताया है।

वीडियो में राधेश्याम सेन ने कहा है कि कंपनी में पार्टनरनिशप के बाद 2021 तक पेमेंट नहीं किया गया। 2022 में कंपनी के संचालकों ने 15 लाख रुपए देकर चुप करा दिया कि आगे कार्रवाई नहीं करोगे। इसकी शिकायत रातीबड़ थाने में करना पड़ी। वीडियो के आखिर में राधेश्याम सेन ने गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को कर्ज मुक्त कराया जाए। ऐसे उद्योगपतियों को सजा दी जाए।

शुक्रवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

पुलिस ने बताया कि राधेश्याम सेन के बेटे ने पिता की गुमशुदगी 10 मई की सुबह करीब 11 बजे दर्ज कराई थी। नीता सेन ने मैसेज की जानकारी बच्चों को दी थी। पिता नहीं मिले, तो गुमशुदगी दर्ज करवाई।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+