MP Cabinet News: शिवराज कैबिनेट की बैठक में 118 प्रस्तावों को मंजूरी, 9 कल्याण बोर्ड के गठन को मिली हरी झंडी

Shivraj cabinet meeting: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लगने से पहले शिवराज सरकार कैबिनेट की बैठक देर रात संपन्न हुई, जिसमें 118 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक मंडे लिया गया कि अब प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वन टाइम परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन भी एक ही बार होगा। इसके अलावा मैहर और पांढुर्णा को जिला बनाने के लिए कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।

बुधवार देर रात सीएम हाउस में आयोजित हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में 9 कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर स्वीकृति दे दी गई है। 6000 करोड़ रुपए की 18 सिंचाई परियोजनाओं को भी शिवराज सरकार ने मंजूरी दे दी। गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में आगामी तीन-चार दिनों में आचार संहिता लागू हो सकती है। इसे देखते हुए ये शिवराज कैबिनेट की इस कार्यकाल में संभवत आखिरी बैठक मानी जा रही है।

proposals passed in MP Shivraj cabinet meeting, formation of 9 social welfare boards approved

कैबिनेट बैठक के प्रमुख बिंदु

  • रायसेन में नया मेडिकल कॉलेज शुरू होगा।
  • नाहरगढ़, सिमरिया, बड़ोदिया, गांधीनगर, सिंहपुर, गुलाना, रहटगांव, ब्यौहारी को नगर परिषद बनाने का निर्णय
  • वनरक्षकों के मूल वेतन के संबंध में वृद्धि का भी फैसला किया गया।
  • सहकारी समितियों की दुकान में काम करने वालों को वेतन के साथ ₹3000 की अतिरिक्त पारिश्रमिक राशि दी जाएगी।
  • आहार अनुदान योजना के तहत हितग्राहियों बैगा सहारिया भारिया की बहनों को अब ₹1500 दिए जाएंगे।
  • कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं के लिए अब वन टाइम परीक्षा शुल्क और रजिस्ट्रेशन।
  • स्कूलों में अब टॉपर्स की मर्जी से ही स्कूटी खरीद कर दी जाएगी।
  • वर्तमान जिला छिंदवाड़ा से अलग कर नवीन जिला पांढुर्णा बनाने की स्वीकृति
  • जिला सतना से पृथक कर मैहर को नए जिला बनाने की स्वीकृति
  • अमरपाटन में नवीन शासकीय महाविद्यालय शुरू होगा।
  • निरामय योजना के तहत शासकीय कर्मचारी, कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।
  • मध्यप्रदेश विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड,मध्यप्रदेश रजक कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश स्वर्णकला कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड, मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड, जय मीनेश कल्याण बोर्ड, मां पूरी बाई कीर कल्याण बोर्ड
  • जनजाति कार्य विभाग के तहत 95 सीएम राइस स्कूल के स्थल चयन और प्रस्तावों को मंजूरी।
  • नए सीएम राइज विद्यालयों को स्वीकृति
  • विवेकानंद युवा संस्थान की स्थापना मध्यप्रदेश में की जाएगी।
  • भोपाल की तरह ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर में भी ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित होंगे।
  • भोपाल में कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक 8 लेन एलिवेटेड कॉरीडोर की मंजूरी।
  • सभी 52 जिला मुख्यालय पर युवाओं के लिए विवेकानंद युवा संसाधन केंद्र की स्थापना होगी।
  • शहीद वनकर्मियों के आश्रित परिवारों को 10 लाख से बढ़कर 25 लाख विशेष अनुग्रह अनुदान प्रदान करने की स्वीकृति

कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग में जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के अंतर्गत कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक 8 लेन एलीवेट कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस 6.71 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण लागत 3 हजार 155 करोड़ रुपये होगी।

सिंचाई परियोजना को स्वीकृति

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मंत्रि-परिषद की बैठक में आज 18 बड़ी एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। इन सिंचाई परियोजनाओं से लगभग 2 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

कोटवारों को रिटायर्ड होने पर मिलेंगे ₹1 लाख

बैठक में कोटवारों को सेवानिवृत्ति पर ₹1 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज ने की थी। इसके अलावा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां को ₹3 लाख वार्षिक प्रबंधकीय अनुदान देने का निर्णय लिया गया है।

शासकीय और संविदा कर्मियों को आयुष्मान योजना का लाभ

सरकार ने कर्मचारी हित में एक और बड़ा निर्णय लेते हुए थे किया है कि प्रदेश के सरकारी और संविदा कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना के 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा एवं उषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, कोटवार इसमें शामिल किए जाएंगे।

नई तहसीलों का होगा गठन

बालाघाट में लामटा, उज्जैन में उन्हेल, रायसेन में बमोरी और सुल्तानगंज और मंदसौर जिले में कयामपुर तहसील का गठन होगा। इसके अलावा 8 नगर परिषदों का गठन किया जाएगा। बैठक में नाहरगढ़, सेमरिया, अवंतीपुर, बडोदिया, बोलिया, गांधी सागर, सिंहपुर, गुलाना और रहटगांव को नगर परिषद बनाने की स्वीकृति दे दी गई है। वहीं, नगर परिषद ब्यौहारी को नगर पालिका बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+