जो कहा सो किया पर कितना खरे उतरे पदाधिकारी, भोपाल प्रवास के दौरान टास्क की समीक्षा करेंगे जेपी नड्डा

Bhopal BJP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 जून को राजधानी भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान नड्डा मध्य प्रदेश भाजपा को सौंपे गए कामों की समीक्षा करने के साथ यह रिपोर्ट लेंगे कि कार्यकर्ताओं को लेकर उन्होंने जो संदेश दिया था कि भाजपा ने 'जो कहा सो किया' उस पर जनता के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कितना काम किया है।

जेपी नड्डा ने साफ तौर पर पार्टी पदाधिकारियों से कहा था कि कार्यकर्ता तर्क, विषय, मुद्दों के आधार पर जनता के बीच जाएं और विरोधियों की हालत खराब करने का काम करें।

President JP Nadda will review works assigned to BJP, will be on Bhopal tour on June 26

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 मार्च को भोपाल आए थे तब उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा था कि कांग्रेस का मतलब करप्शन, कांग्रेस मतलब कमीशन, कांग्रेस मतलब डिवीजन है जो भाई-भतीजावाद परिवारवाद में डूबी है। जबकि भाजपा का मतलब मिशन और विश्वास, भाजपा का मतलब समाज सेवा और विकास, भाजपा का मतलब महिला और समाज का सशक्तिकरण, भाजपा का मतलब रिपोर्ट कार्ड की संस्कृति है। हमने जो कहा सो किया, जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे। यह भाव हमें जनता को भी बताना है भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम कर रहा है। सरकार भी समर्पित भाव से काम कर रही है। विरोधी भी हम से टकराने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। यह भाजपा की ताकत है यह विरोधियों की हालत खराब करने का समय है।

नड्डा ने कहा था कि मुद्दों के आधार पर जनता के बीच जाइए जनता आपका इंतजार कर रही है नोएडा के दौरे के बाद प्रदेश बीजेपी कुछ मुखर हुई, लेकिन इस बीच कांग्रेस ने भी अपने तर्कों के आधार पर भाजपा को घेरने का काम किया। नड्डा के दौरे में इस मसले पर सवाल उठना तय माना जा रहा है।

दोनों ही दौरों में नवरात्र का संयोग

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 3 माह के अंतराल में होने वाले एमपी के दौरे में यह एक संयोग है कि पिछले बार जब भोपाल आने वाले थे तो भी नवरात्र पर्व चल रहा था और इस बार जब भोपाल आने वाले हैं तो भी नवरात्र पर्व है। फर्क यह है कि पिछली बार चैत्र नवरात्र का पर्व था और इस बार आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का पर्व चल रहा है। पिछली बार भी बीजेपी के हाईटेक प्रदेश कार्यालय की भूमि पूजन में शामिल होने के लिए भोपाल आने की तारीख 26 थी और इस बार भी 26 तारीख को ही आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+