इंदौर में बना एशिया का सबसे लंबा हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक, जानें इसकी खासियत
भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इंदौर के पीथमपुर में एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक (NATRAX ) का उद्घाटन किया।
भोपाल, 29 जून। भारत को मंगलवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में एशिया का सबसे लंबा हाई-स्पीड ट्रैक मिल गया। भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इंदौर के पीथमपुर में एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक (NATRAX ) का उद्घाटन किया। नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स (NATRAX) की लंबाई 11.3 किमी है। अंडाकार आकार का यह नया हाई-स्पीड टेस्ट चार फ्री लेन के साथ 16 मीटर चौड़ा है। यह ट्रैक एशिया का सबसे लंबा और दुनिया का 5वां सबसे बड़ा ट्रैक है।
Recommended Video

ट्रैक का उद्घाटन करते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेलवे, राजमार्ग और जलमार्ग की जो परियोजनाएं वर्षों से अधर में लटकी हुई थी, आज वो मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण पूरी हो रही हैं। NATRAX को 1,000 एकड़ भूमि के क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि दो पहिया वाहनों से लेकर भारी ट्रैक्टर-ट्रेलरों तक सभी प्रकार के वाहनों की गति के टेस्ट के लिए इस ट्रैक का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बोले-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें गरीबों के हित में
मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि गाड़ियों को लेकर होने वाले सभी प्रकार के टेस्ट इस ट्रैक पर किये जा सकेंगे। वहीं प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह एक वर्ल्ड क्लास प्रोविंग ग्राउंड है जिसमें ऑटोमोटिव और कंपोनेंट टेस्टिंग के लिए दूसरे टेस्ट ट्रैक शामिल हैं। नई फैसिलिटी यह सुनिश्चित करेगी कि भारत में ही वाहनों का टेस्ट और मूल्यांकन किया जा सके। अब वाहनों की टेस्टिंग के लिए उन्हें विदेश भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले वाहनों की भी यहां टेस्टिंग की जा सकेगी।
इस ट्रैक पर 250 किमी की सामान्य स्पीड के साथ किसी भी वाहन को चलाया जा सकता है। वहीं मोड़ पर अधिकतम स्पीट 375 किमी प्रति घंटा रखनी होगी जबकि सीधे ट्रैक पर अधिकतम गति की कोई सीमा नहीं रखी गयी है। जीरो प्रतिशत लॉन्गीट्यूडनल स्लोप इस ट्रैक को वाहनों के प्रदर्शन के सटीक माप के लिए ओपन टेस्ट लैब बनाता है।
NATRAX हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक सभी प्रकार के वाहनों के टेस्टे के लिए खोला गया है। यहां प्रोडक्ट लॉन्च, सुपरकार रेसिंग और डीलर इवेंट जैसे कॉमर्शियल इवेंट्स के लिए भी फैसिलिटी दी जाएगी। इस ट्रैक को लेकर फॉक्सवैगन, रिनॉल्ट, लेंबोर्गिनी सहित कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इस ट्रैक का उपयोग बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, ऑडी, फेरारी, लेम्बोर्गिनी, टेस्ला जैसी हाई-एंड कारों की स्पीट को मापने के लिए किया जा सकेगा, जिन्हें अभी तक भारत में किसी भी टेस्ट ट्रैक पर नहीं मापा जा सकता है। दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा होने के नाते इस ट्रैक पर हर प्रकार के वाहनों की गति टेस्ट की जा सकती है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications