मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बोले-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें गरीबों के हित में
भोपाल, 29 जून। पेट्रोल की कीमतों के शतक से हर कोई परेशान है, मगर मध्य प्रदेश में भाजपा के शिवराज सिंह चौहान की सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर अलग ही गणित समझा रहे हैं।
Recommended Video

मीडिया से बातचीत में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कह रहे हैं कि क्या हम कभी साइकिल से सब्जी मंडी जाते हैं। इससे वायु प्रदूषण भी नहीं होता और स्वस्थ भी रहते हैं। यह बात सही है कि कीमतें ज्यादा हैं, लेकिन इससे मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल गरीब लोगों के हितों के लिए किया जाता है।
#WATCH | MP Energy Minister Pradhuman Singh Tomar speaks on fuel price hike. He says, "...Do we ride a bicycle to a vegetable market? It'll keep us healthy & keep pollution away...Prices are high but the money coming through this is being utilised for the poor man..." (28.06) pic.twitter.com/JRxWTmV1Hm
— ANI (@ANI) June 29, 2021
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी तीस दिन की डायरी उठाकर देख लो चाहो तो वे कितने दिन गाड़ी और कितने दिन साइकिल से चले हैं। तोमर कहते हैं कि हमारे लिए पेट्रोल डीजल से ज्यादा स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications