Bhopal News: आर्मी मैन बनकर दुकानदार से ठगे पौने दो लाख रुपए, मिसरोद थाना का मामला
बिजली के सामान की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के पास एक व्यक्ति का फोन आया उसने स्वयं को सेना का जवान बताते हुए कहा मैं अपना सामान सस्ते दामों में देकर दूसरे शहर जा रहा हूं। आप चाहे तो सामान खरीद सकते हैं। दुकानदार ने उसकी बातों पर भरोसा किया और मोबाइल पर फोटो देखने के बाद 1 लाख 83 हजार रुपए जमा कर दिए।
पैसे देने के बाद उसे व्यक्ति ने अपना मोबाइल बंद कर लिया पैसे डूब जाने का आभास होते ही फरियादी ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को कर दी पुलिस ने अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर जान शुरू कर दी है।

मिसरोद पुलिस ने बताया कि रमेश कुमार शिवानी गोल्डन सिटी में रहते हैं वे यहां संगम इलेक्ट्रिकल्स नाम से दुकान चलाते हैं बुधवार को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया था बातचीत के दौरान उसने खुद को सीआईएसफ का जवान बताया था। और झूठ बोलकर दुकानदार को अपनी बातों में फसाया महंगे सामान का फोटो भेज कर फरियाद को अपने जाल में फंसाया।












Click it and Unblock the Notifications