Bhopal News: कन्या भोज करने के नाम पर किडनैप की गई दो बच्चियों को पुलिस ने छुड़ाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News: राजधानी भोपाल में कन्या भोज करने के नाम पर अगवा की गई दोनों बच्चियों को क्राइम ब्रांच और भोपाल पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद ढूंढ निकाला और बच्चों को छुड़ा लिया है। यहां से पुलिस को दो अन्य बच्चे भी मिले हैं इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

बता दे भोपाल पुलिस ने सोमवार रात कोलार क्षेत्र में इंग्लिश विला से दो दो बच्चियों को छुड़ा लिया। दरअसल, शनिवार सुबह कन्या भोज करने के नाम पर भोपल के कर्फ्यू वाले माता मंदिर के बाहर काजल (8 साल) और दीपावली (11 महीने) की बच्चियों को किडनैप कर लिया गया था। इसके बाद भोपाल क्राइम ब्रांच और पुलिस की 5 टीमें सर्चिंग अभियान चला रही थी संदीप महिलाओं पर ₹30000 का नाम घोषित किया गया था।

Police recovered two children who were kidnapped in the name of party, 4 accused including two women

बच्चियों की तलाश में पुलिस ने तीनों रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड समेत अन्य बस स्टैंड पर आने जाने वाले करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने रोड में तैयार किया और सोमवार रात करीब 9:00 बजे कोलार के इंग्लिश विला स्थित मकान में दबी दी जहां से पुलिस ने आरोपी अर्चना, मुस्कान, सूरज भाई और निशांत को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी आपस में भाई-बहन है, जबकि अर्चना और निशान पति-पत्नी है। घर की तलाशी में दोनों बच्चे मिल गई।

आरोपियों के घर पहरा दे रहे थे विदेशी कुत्ते

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 8 दिन पहले ही कोलार के इंग्लिश विला में मकान किराए पर लिया था। बच्चों की निगरानी के लिए आरोपियों ने विदेशी कुत्ते पाल रखे थे। इसके अलावा एक पुरानी कार भी आरोपियों के पास मिली है। घर में दो अन्य बच्चे भी मिले हैं, जिन्हें आरोपियों ने अपने परिवार का बताया है। फिलहाल पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर रही है।

Police recovered two children who were kidnapped in the name of party, 4 accused including two women

बता दे कि फरियादी लक्ष्मी और रवीना ने तलैया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे शनिवार को मंदिर के बाहर बैठी थी। तभी 10 बजे दो महिलाएं आई। एक दूर खड़ी रही। एक ने पास आकर कहा कि वे कन्या भोज करा रही है। बच्चों को खाना खिलाना है। हमने सोचा कि कई लोग यहां आते हैं। वे गरीबों को भोजन करते रहते हैं। पैसा देते हैं, इन महिलाओं की यही इच्छा होगी। हमने दोनों बच्चियों को खाना खिलाने ले जाने दिया लगा था कि नवरात्रि चल रहे हैं मंदिर के बाहर बैठकर ही बच्चों को खाना खिला देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चंद मिनट बाद ही दोनों बच्चे आंखों से ओझल हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+