Bhopal News: कॉन्स्टेबल की बेटी का हत्यारा बोला- बात करने से कतराने लगी थी छात्रा, इसलिए हुआ नाराज

Bhopal Crime News: रातीबड़ थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा की उसके दोस्त ने ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में पुलिस छानबीन करते हुए साक्ष्य जुठाने में लगी हुई है। इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या का कारण छात्रा पर शंका करना बताया है।

आरोपी ने पुलिस को कहा कि उसे लगता था कि उससे दोस्ती के बाद छात्रा ने किसी और से भी दोस्ती कर ली है और उससे लगातार मोबाइल पर चैट करती है इस कारण से उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

Police disclosed the incident of Nehru Nagar Nikki alias Nikita Chauhan, accused Yes Tiwari

आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर देर रात मौके पर ले जाकर घटना का रिएक्शन कराते हुए यह बात पता लगाने की कोशिश की कि उसने किस तरह वारदात को अंजाम दिया था इस दौरान उसके साथ कोई और व्यक्ति तो नहीं था। बता दें कि रातीबड़ इलाके में एनएलयूआई की बाउंड्री वॉल के पीछे एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस के पास पहुंची थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती का शव देखा और एक युवक को भागते समय पकड़ लिया था। बाद में उस युवक की पहचान यश तिवारी और युक्ति की शिनाख्त नेहरू नगर की रहने वाली निशू उर्फ निक्की के रूप में की गई थी। मृतिका के पिता गौतम नगर थाने में हवलदार है।

यश तिवारी ने बताया कि वे शिव मंदिर के पास नेहरू नगर में रहता है। यूनीक कॉलेज से बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ाई है। निक्की को बीते चार सालों से जानता था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़े। वहीं मुलाकात हुई थी। दोस्ती की शुरूआत में दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातें होती थीं। बाद में कॉल पर बातें करने लगी। पिछले कुछ दिनों से निक्की उसे इग्नोर कर रही थी। उसे शक था कि वह सोशल मीडिया पर अन्य लड़के से बात करती है। कॉल पर भी उनके संपर्क में रहती है। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मुझे ही इग्नोर करने लगी। सबक सिखाने के लिए गुरुवार रात को मिन्नतें कर उसे मिलने बुलाया था। अपनी बाइक से नेहरू नगर से भदभदा, केरवा रोड व वापस नीलबड़ से भदभदा होता हुआ नेशनल ज्यूडिशयल एकेडमी की बाउंड्री किनारे पहुंचा। सुनसान जगह (कच्चा रास्ता) पर ले गया।

आरोपी ने पुलिस से कहा कि ज्यूडिशियल एकेडमी की बाउंड्रीवॉल किनारे निक्की से बात की। हमारी बहस हुई, मैंने पहले ही उसे मारने का मन बना लिया था। बैग में चाकू रखकर लाया था। चाकू से निक्की का गला काट दिया। करीब 15 मिनट तक शव के पास खड़ा रहकर सुसाइड करने का सोचता रहा, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका, तो वहां से निकल गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+