Bhopal News: PM नरेंद्र मोदी के रोड शो के कारण 2 दिन तक भोपाल में कई रूट डायवर्ट, इन रास्तों पर जाने से बचे
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में यातायात डायवर्ट किया गया है। सोमवार से यह व्यवस्था 2 बजे से शुरू हुई, जो अभी भी जारी है। एसएमएस शहर वासियों को जरूरी काम को लेकर यदि आवागमन करना है तो उन्हें बदले हुए रूटों से जाना होगा।
इतना ही नहीं बिना काम के शहर के कुछ रूटों पर जाना परेशानी का सबब बन सकता है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के भ्रमण के पहले यातायात पुलिस ने 900 पुलिस कर्मियों के साथ अभ्यास किया। बताया जा रहा है कि यह प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसलिए पुलिस प्रशासन कोई कमी छोड़ना नहीं चाहता है, जिससे जाम जैसे हालात पैदा हो।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश में एक बार फिर आ रहे हैं। उनका यह दौरा सागर और बैतूल लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए है। इसके बाद शाम को वह राजधानी भोपाल में रोड शो करेंगे। यह एमपी का प्रधानमंत्री का 5वां दौरा है, जो 20 दिनों के अंदर हो रहा है।
इन रूटों पर डाइवर्ट रहेगा ट्रैफिक
शहर के माता मंदिर से लेकर न्यू मार्केट, रोशनपुरा और रोशनपुरा से पुलिस कंट्रोल रूम से दिल्ली टॉकीज रोड तक यह डायवर्सन 2 दिन लागू रहेगा। यातायात विभाग के अनुसार इस रूट पर डायवर्सन होने के कारण माता मंदिर से रोशनपुर तक आगे जाने वाले वाहन माता मंदिर से गीतांजलि चौराहा, डिपो चौराहा, स्मार्ट सिटी रोड होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर आवाजाही कर सकते हैं। इसी तरह रंग महल और रोशनपुरा चौराहे से लिली टॉकीज़ आने जाने वाले वाहन रंग महल से पलाश तिराहा, केएल प्रधान मछली घर खटलापुरा, पीएचक्यू से दिल्ली टॉकीज की ओर आवाजाही कर सकते हैं।
इन रास्तों पर जाने से बच्चे
- नरसिंहगढ़ तिराहे से लालघाटी वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक से गांधी पार्क, माता मंदिर, रंगमहल से भारत टॉकीज हमीदिया रोड पर आता कमान प्रतिबंधित रहेगा।
- अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के माल वाहक भारी वाहनों का प्रवेश उपरोक्त सम्मेलन स्थल की ओर आने वाले मार्गो डीबी मॉल तरह से जेल मुख्यालय, रोटरी की ओर लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रंग महल से कंट्रोल रूम तिराहा तक और रोशनपुरा से माता मंदिर तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
- रंग महल चौराहा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन बाणगंगा मछली घर खटलापुरा पीएचक्यू तिराहा,लिली टॉकीज होते हुए भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे।
मिनी और सिटी बसों के लिए इस तरह रहेगी व्यवस्था
टीटी नगर से रेलवे स्टेशन बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें और बड़ी वासी माता मंदिर लिंक रोड नंबर 2 से होते हुए अर्जुन नगर परशुराम चौराहा, 1250 चौराहा से बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल प्रेस कंपलेक्स, बीएसएनल तिराहा EOW ऑफिस के सामने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 1 मैंदा मील, सुभाष नगर से आरओ ब्रिज, प्रभात चौराहा बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुए आवागमन कर रहे हैं।

एक किलोमीटर लंबा रोड शो
भोपाल में, प्रधानमंत्री मोदी का लगभग एक किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। रविवार को, एसपीजी और भोपाल पुलिस कमिश्नर के साथ अन्य अधिकारी ने रोड शो के रूट की पूरी तैयारी की। इस दौरान, भाजपा के नेता भी उपस्थित रहेंगे।
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने वन इंडिया को बताया कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के रूट पर करीब 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि ड्रोन से निगरानी की जाएगी और प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा का सुपरवाइजन एडीजी चंचल शेखर और 30 IPS अधिकारियों को सौंपा गया है। रोड शो की शुरुआत कुशाभाऊ कन्वेंशन हॉल से होगी। यहां से प्रधानमंत्री रथ में सवार होकर मेजर नानके पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे। इस दौरान, ट्रैफिक भी डायवर्ट होगा, जिसके बारे में ट्रैफिक पुलिस जल्द ही एडवाइजरी जारी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications