राजधानी में 27 जून को PM मोदी का होगा मेगा रोड शो, 1 दिन पहले आएंगे जेपी नड्डा, CM शिवराज ने ली बैठक
Bhopal PM narendra modi News: मध्यप्रदेश में 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। शिवराज ने रविवार को सीएम हाउस से प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की और अधिकारियों को तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री 27 जून को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे यहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर और इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम शिवराज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि व्यवस्था में कोई कमी ना रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था की पहले से प्लानिंग की जाए।

सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम मोदी इसी दिन शहडोल जाएंगे। जहां वह अनेकों कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शहडोल के पास पगारिया गांव में होने वाले कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश एवं जनजाति संस्कृति की झलक दिखाई दे। सीएम ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शहडोल कमिश्नर और कलेक्टर से चर्चा भी की।
26 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा
नरेंद्र मोदी की 1 दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी भोपाल आएंगे। उनके अलावा भी बीजेपी के कई बड़े नेता यहां आएंगे। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। बता दे 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए देश भर से ढाई हजार बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा है, जो PM मोदी से सवाल जवाब करेंगे।
न्यू मार्केट से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम तक होगा मेगा शो
बताया जा रहा है की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे यहां से वह वंदे भारत एक्सप्रेस हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद पीएम कार से न्यू मार्केट से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड तक मेगा रोड शो करेंगे। जहां भाजपा कार्यकर्ता पीएम का भव्य स्वागत करेंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले बूथ लेवल वर्कर्स के सम्मेलन का प्रसारण देशभर के 10 लाख बूथों पर किया जाएगा।
ढाई हजार कार्यकर्ताओं की व्यवस्था के लिए किया जा रहा है इंतजाम
देशभर के बूथों से भाजपा के ढाई जार कार्यकर्ता इस सम्मेलन में पीएम मोदी के साथ संवाद करेंगे। ऐसे ढाई हजार कार्यकर्ताओं का बूथ लेवल से चयन किया जाएगा। राजधानी भोपाल में इनके ठहरने के लिए करीब 25 स्थानों पर 15 कमरों का इंतजाम किया जा रहा है। नार्थ ईस्ट और ज्यादा दूरी वाले राज्यों के कार्यकर्ता 2 दिन पहले ही भोपाल हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications