ऑपरेशन के दौरान मरीज बजता रहा पियानो, Bhopal एम्स में पहली बार की गई ऐसी ब्रेन सर्जरी, जानकार उड़ जाएंगे होश
Bhopal AIIMS News: आपने कभी शायद ही सुना हो कि ऑपरेशन के दौरान कोई मरीज पियानो बजा रहा हो। लेकिन राजधानी भोपाल में स्थित एम्स हॉस्पिटल में ब्रेन सर्जरी के दौरान एक मरीज पियानो बजाता रहा था। इतना ही नहीं पूरे ऑपरेशन के दौरान मरीज पूरी तरह होश में भी था और बातें भी कर रहा था।
दरअसल, बिहार से भोपाल एम्स में इलाज कराने आए मरीज को दिल के दौरे पड़ने की बीमारी थी ऐसे में एनेस्थीसिया में ऑपरेशन करने पर कमजोरी विकसित होने की अधिक संभावना थी, जिसके चलते डॉक्टर ने अवेक क्रेनियोटॉमी का निर्णय लिया और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। एम्स की इस उपलब्धि पर निदेशक प्रो. डॉक्टर अजय सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी है।

बता दे एम्स भोपाल के न्यूरोसर्जरी विभाग में जिला-बक्सर, बिहार के एक 28 वर्षीय पुरुष के ब्रेन ट्यूमर का अवेक क्रैनियोटॉमी ऑपरेशन किया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान मरीज पूरी तरह होश में था और बाते भी कर रहा था। मरीज के दिमाग का ट्यूमर मोटर क्षेत्र के बेहद करीब था और सामान्य एनेस्थीसिया में ऑपरेशन करने पर कमजोरी विकसित होने की अधिक संभावना थी इसलिए ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था।
मरीज बार-बार दौरे पड़ने की समस्या लेकर न्यूरोसर्जरी ओपीडी में आया था। उसे संपूर्ण मूल्यांकन के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। प्रो अमित अग्रवाल, डॉ आदेश श्रीवास्तव, डॉ. सुमित राज और डॉ प्रदीप चौकसे द्वारा अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई और हाथ-पैरों की कमजोरी के जोखिम को कम करने के लिए अवेक क्रैनियोटॉमी करने का निर्णय लिया गया।
डॉ सुमितराज ने डॉ अमोल मित्तल और डॉ रंजीत के साथ निलकर इस ऑपरेशन को किया। सर्जरी के दौरान मरीज होश में था। क्रैनियोटॉमी के बाद ट्यूमर देखा गया। जब ट्यूमर को बाहर निकाला गया, उसी समय मरीज को पियानो बजाने के लिए कहा गया। प्रक्रिया के दौरान मरीज से लगातार बातचीत होती रही. प्रक्रिया के अंत में रोगी अपने अंगों को भी हिला रहा था। इस ऑपरेशन में एनेस्थीसिया टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें डॉ. आशुतोष कौशल और डॉ अनुपमा शामिल थे।
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो (डॉ) अजय सिंह पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
अवेक क्रैनियोटॉमी एक इंट्राक्रानियल सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें घाव की मैपिंग और रीसेक्शन के लिए जहां सर्जरी के दौरान मरीज को जानबूझकर जगाया जाता है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान, यह प्रक्रिया तेजी से लोकप्रिय हुई और इसके परिणाम भी बेहतर आते हैं।
ऑपरेशन को सफल तरीके से पूरा करने वाली टीम के सर्जन और एम्स के असोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सुमित राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ये एम्स के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मरीज के दिमाग में ट्यूमर था, जो मोटर क्षेत्र के बेहद करीब था। इसलिए अवेक क्रैनियोटॉमी के जरिए मरीज का ऑपरेशन किया गया ताकि मरीज को कमजोरी न महसूस हो। मरीज अब पूरी तरह ठीक है। इस तरह के ऑपरेशन्स देश के कुछ स्पेशल सेंटर्स पर ही होते है और एम्स उनमे से एक है।












Click it and Unblock the Notifications