Bhopal News: काशी एक्सप्रेस ट्रेन में खाना बेचने के लिए पैंट्रीकार मैनजर करता था चेनपुलिंग
भोपाल रेल मंडल में काशी एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग करने का अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर आरोपी पैंट्रीकार मैनेजर खाने की सेल बढ़ाने के लिए चेन पुलिंग करता था।

भोपाल रेल मंडल में खाने की सेल बढ़ाने के लिए पैंट्रीकार मैनेजर ट्रेन को जानबूझकर लेट कर देता था। जांच में खुलासा हुआ है कि भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली काशी एक्सप्रेस में पैंट्रीकार मैनेजर चेन पुलिंग करता था। क्योंकि अगर ट्रेन समय पर स्टेशन पहुंच जाती तो उसका खाना लोग नहीं खरीदते।
बता दे भोपाल रेल मंडल के खंडवा-इटारसी खंड में ट्रेन नंबर 15017 काशी एक्सप्रेस में इटारसी पहुंचने से पहले लगातार चेन पुलिंग की घटनाएं सामने आ रही थी। रेगुलर यात्रियों ने जब रेलवे से शिकायत की तो आरपीएफ ने सतर्कता से जांच की। इसके बाद जांच में सामने आया कि पैंट्रीकार मैनेजर चेनपुलिंग करता था। पैंट्रीकार मैनेजर के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 141, 145 के तहत मामला दर्ज किया गया
रंगे हाथों पकड़ा गया पैंट्री कार मैनेजर
शिकायत के बाद जब आरपीएफ ने सतर्कता से जांच की तो काशी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करते हुए पैंट्री कार मैनेजर रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके अलावा पैंट्रीकार को चेक करने पर अवैध रूप से बिना कार्ड आदि के वेडिंग करते हुए कोई 6 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके विरूद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
प्रवक्ता सूबेदार सिंह ने जानकारी
भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि काशी एक्सप्रेस में चेनकुलम की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। जिसको लेकर आरपीएफ द्वारा रेल सुरक्षा बल आउटपोस्ट बनापुरा के उप निरीक्षक धर्मेंद्र रक्षक संविदा नंदन पवार ने गुप्त रूप से निगरानी करना शुरू किया। गाड़ी में खंडवा-बनापुरा के मध्य चार बार प्रेशर ड्रॉप यानी चेन पुलिंग हुई, लेकिन गाड़ी के खड़े होने से पहले प्रेशर आ जाने के कारण चल दे देती थी। इसके बाद टिमरनी बनापुरा के मध्य पुनः प्रेशर ड्रॉप होने पर उप निरीक्षक ने पैंट्री कार में चेक किया तो पैंट्री कार के मैनेजर सूरज सिंह जो कि जिला महोबा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, वह चेन पुलिंग करते हुए दिखाई दिया।
गुनाह किया कबूल
चेन पुलिंग करते हुए पकड़े जाने पर मैनेजर सूरज सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया उसने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा चेन पुलिंग गाड़ी को लेट करने के लिए की जाती थी,ताकि गाड़ी निर्धारित समय से पहले इटारसी स्टेशन पर ना पहुंचे। क्योंकि गाड़ी निर्धारित समय से पहले इटारसी स्टेशन पहुंचने पर उसके खाने की बिक्री कम हो जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications