Bageshwar Dham: पंडोखर सरकार बोले, 'बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सिर्फ 6 महीने और चलेगा जलवा'
भोपाल में पंडोखर धाम के गुरुशरण महाराज ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह मेरे सामने पर्चा बनाए, तो मैं बता दूंगा वे कैसे बनाते हैं।

पिछले 2 दिनों से राजधानी भोपाल में गुरुशरण महाराज पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार लगा हुआ है। कलियासोत मैदान में राजन जी महाराज की कथा के बीच चल रहे इस दिव्य दरबार से भोपाल में सनातन आस्था के चलते लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पंडोखर बाबा से पर्ची निकलवाने और भविष्य जानने को आतुर हजारों लोगों की भीड़ पंडोखर सरकार के दर्शन करने और अपनी अर्जी लगवाने के लिए पहुंच रही है। इस बीच गुरुशरण महाराज ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि उनका जलवा सिर्फ 6 महीने और चलेगा। जब वे पैदा नहीं हुए थे, तब से मैं दरबार लगा रहा हूं।

मैंने 32 साल में कोई गलत काम नहीं किया: पंडोखर सरकार
पंडोखर के गुरुशरण महाराज ने कहा कि मैंने 32 साल में ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे सनातनी को झुकना पड़े। उन्होंने कहा कि साधु संत कोई चमत्कार नहीं दिखाते बस जिसके जीवन में खुशहाली आ जाती है वही चमत्कार है उन्होंने बागेश्वर धाम के संधि रेन कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा कि मैं उन पर कोई बात नहीं कहूंगा। वह अपना काम कर रहे हैं। यदि मेरे सामने पर्चा बनाएं तो मैं बता दूंगा कि वह कैसे पर पर्चा बनाते हैं।

₹10 का फटा नोट बताकर पहले ही दिन उलझ गए थे महाराज
पंडोखर दरबार के महाराज गुरु चरण में 2 दिन पहले भोपाल में दिल्ली दरबार शुरू किया था। जिसमें पहले ही दिन गुरुशरण महाराज ₹10 के फटे नोट को लेकर काफी कन्फ्यूज नजर आए। दरअसल पंडोखर सरकार ने दरबार के पहले दिन एक व्यक्ति से कहा कि उसकी जेब से ₹10 का फटा नोट निकलेगा। यह ₹10 का नोट महात्मा गांधी से लेकर शुभचिंतक फटा हुआ होगा। साढ़े 9 मिनट तक पंडोखर बार-बार दावा करते रहे कि ₹10 का फटा नोट उनकी जेब से जरूर निकलेगा, लेकिन 11 मिनट की कोशिश में भी ऐसा नहीं हो सका। उस व्यक्ति की जेब से 500 और ₹100 के नोट तो जरूर निकले लेकिन ₹10 का फटा नोट नहीं निकला। 13 मिनट तक मंच पर उस व्यक्ति की जेब से जब ₹10 का फटा नोट ढूंढने के बाद भी नहीं निकला तो मंच से पंडोखर ने फिरकी ली और पर्चा दिखा दिया। का जिस पर्चे में हम पहले ही लिख चुके हैं कि ₹10 का नोट नहीं मिलेगा फिर उन्होंने ₹500 के नोट और एटीएम कार्ड के नंबर बताने शुरू कर दी है लेकिन आखिर में फिर बोल पड़े कि मैं दावे से कह रहा हूं कि घर जाकर ढूंढ लेगा वह ₹10 का फटा नोट भी जरूर मिलेगा।

दरबार में किसी को लग रहा आश्चर्य तो किसी को दिख रही भक्ति
भोपाल में पंडोखर दरबार के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इसमें मुख्य रूप से भोपाल के रहने वाले स्वप्निल शर्मा ने बताया कि मैंने परिवार के लिए नौकरी छोड़ दी थी। इस पर पंडोखर महाराज ने कहा कि आपको प्राइवेट जॉब मिलेगी। इसके साथ ही दरबार में कई लोगों की अर्जी लगी। किसी के स्वास्थ्य, किसी के रोजगार की, तो किसी ने अन्य समस्याओं को लेकर अर्जी लगाई। पंडोखर सरकार ने कहा कि मैं 1996 से भोपाल आ रहा हूं। कई लोगों के परिचय बनाएं यदि किसी का भी परिचय गलत निकले तो भी बता सकता है।

विधानसभा चुनाव में जीत का दावे का दिखाया पर्चा
पंडोखर सरकार दरबार के दूसरे दिन ने पहले पर्चा बनाया फिर वहां उपस्थित पत्रकारों से कहा कि आप में से ही कोई एक पत्रकार भक्तों में से किसी एक व्यक्ति को ले आए यह पर्चा उसी का निकलेगा और हुआ भी यही पत्रकार ने एक युवक को भेज दिया। गुरुशरण महाराज ने युवक से पूछा कि क्या आप पत्रकार को जानते हैं? युवक ने कहा नहीं। इस पर युवक ने खुद को सीहोर के इछावर का रहने वाला बताया और अपने छोटे भाई की विधानसभा चुनाव में जीतने की इच्छा व्यक्त की। इस पर पंडोखर सरकार ने उन्हें परीक्षा दिखाया जिसमें यही बात लिखी थी साथ ही उन्होंने टिकट मिलने पर 10750 वोट से जीत का दावा भी किया।












Click it and Unblock the Notifications