बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ स्थानों को तीर्थ दर्शन योजना में किया जाएगा शामिल

भोपाल के तुलसी नगर में आयोजित डॉ.अंबेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ स्थानों को तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करने के बारे में बताया।

भोपाल,15 अप्रैल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ- दर्शन योजना में बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के कार्यों से जुड़े विभिन्न स्थानों की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को तुलसी नगर स्थित डॉ. अम्बेडकर जयंती मैदान में बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा एवं भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ.अंबेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाबा साहेब की पवित्र जन्म-भूमि महू में भव्य स्मारक बनवाया गया है। इसी तरह डॉ. अम्बेडकर जी के अन्य स्मारकों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर हम सभी को सौगात दी है, जिससे देश संचालित हो रहा है। हम सभी उनका हृदय से सम्मान करते हैं।

डॉ.अंबेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव कार्यक्रम

बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए उनके द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने समिति द्वारा रखी गई विभिन्न माँगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

सियासी फायदा ?

मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति और जनजाति के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा बाबा साहब के से जुड़े तीर्थ स्थानों को तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करने पर 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को कितना फायदा होगा यह तो आने वाला चुनाव ही बताएगा। लेकिन इस बार भाजपा ने जिस तरह से अंबेडकर की जयंती महोत्सव को मनाया है उससे दलित वर्ग में उत्साह का माहौल दिखाई देता है।

https://hindi.oneindia.com/photos/first-picture-of-holy-amarnath-cave-2022-oi78788.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+