MP News: बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने अवैध खनन के मुद्दे पर विधानसभा में किया जमकर हंगामा
Bhopal News: मध्य प्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन आज यानी शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। विपक्ष ने अवैध खनन के मुद्दे पर हंगामा किया, जिसका जवाब सरकार ने दिया।
गुरुवार को पेश किए गए 30,265 करोड़ के अनुपूरक बजट पर चर्चा आज शुरू हो गई है। चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दो घंटे का समय निर्धारित किया है।

बीजेपी सरकार के बयान के खिलाफ रामनिवास रावत ने कहा कि बीजेपी सरकार जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का दावा करती है, उसके खिलाफ उन्होंने अनुपूरक बजट में लाड़ली महिलाओं के लिए ₹3000 का आवंटन न करने को लेकर आपत्ति जताई। उनके अनुसार, हर महीने लाड़ली बहनों की संख्या घट रही है।
विधायक रामनिवास रावत ने अनुपूरक बजट के बारे में कहा कि सरकार लगातार कर्ज ले रही है और हर व्यक्ति पर 50000 का कर्ज हो गया है। उन्होंने सरकार की कर्ज लेने और ब्याज भरने की रणनीति पर सवाल उठाया।
कान्हा नेशनल पार्क से लगे एरिया में नई खदानें
नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि कान्हा नेशनल पार्क से लगे एरिया में नई खदानों की स्वीकृति दी जा रही है। मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि 2020 के बाद नई खदानें स्वीकृत नहीं की गई हैं। उन्होंने इसके बाद जो भी स्वीकृति होगी, उसकी जानकारी उन्हें दी जाएगी।
मंत्री पटेल ने विधायक राठौर के सवाल का दिया जवाब
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने विधायक राठौर के सवाल के जवाब में कहा कि भर्ती में थोड़ा विलंब हुआ है, लेकिन सरकार लगातार प्रयास कर रही है। 1599 सहायक उप निरीक्षक कार्यवाहक उप निरीक्षक के रूप में काम कर रहे हैं। पदोन्नति पर न्यायालय की रोक है, इसलिए कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन इसका समाधान निकाला जा रहा है।
सरकार भर्ती नहीं कर सकती तो स्पष्ट मना कर दे - राठौड़
विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा- हर साल नौजवान भर्ती के लिए तैयारी करते हैं, लेकिन भर्ती नहीं होती। वह बेरोजगार घूमते हैं, मकान और जमीन गिरवी रखते हैं पर नौकरी नहीं मिलती। सरकार भर्ती नहीं कर सकती तो स्पष्ट मना कर दे, युवाओं को छलने का काम न करें।












Click it and Unblock the Notifications