Bhopal News: साउथ के व्यापारी को किडनैप कर खाते में लिए ₹21 लाख, रॉ मटेरियल दिखाने के बहाने बुलाया था भोपाल
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में साउथ के व्यापारी के साथ किडनैपिंग और लूट का मामला सामने आया है। दरअसल प्लास्टिक मटेरियल खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता देखने मदुरई तमिलनाडु से भोपाल पहुंचे कारोबारी को रॉ मैटेरियल सप्लाई करने का झांसा देकर 2 लोगों ने कार से अगवा कर लिया।
इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर ₹40 हजार लूट लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा और पिस्टल व चाकू की नोंक पर डरा-धमका कर फिरौती के तौर पर ₹21 लाख अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर इंदौर रोड पर छोड़ दिया।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में फरियादी के मदुरई से लौटने के बाद गुरुवार को 2 लोगों के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। चौराहे के cctv पुलिस फुटेज निकालने की कोशिश कर रही है।
रॉ मटेरियल दिखाने के बहाने बुलाया था राजधानी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कमला सेकेंड स्ट्रीट चित्र चौकी कुलम मदुरई तमिलनाडु के रहने वाले सतीश पुत्र टी बिरैया 39 साल का हैं। उसने पुलिस को बताया कि वीरा इंडस्ट्रीज प्लास्टिक कंपनी पाइप और प्लास्टिक व कच्चे माल के निर्माण का काम करती हैं। रॉ मटेरियल के लिए उसकी कौशिक नाम के व्यक्ति से बात चल रही थी। 21 जून को एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज मिला कि प्लास्टिक का रॉ मैटेरियल तैयार है। आप पैसा भेज दो तो, मैं माल भेज दूंगा। इस पर उन्होंने कहा कि मैं माल की गुणवत्ता देखने के बाद ही पेमेंट करूंगा। इसके बाद विक्की जून को भोपाल पहुंचे।
आसाराम चौराहे से किया किडनैप
21 जून को दोपहर करीब 12:00 बजे फरियादी को संत आसाराम चौराहे से आरोपियों ने स्विफ्ट कार में बिठाया और चलती कार में मारपीट कर ₹40 हजार छीन लिए। वह फरियादी को एक अज्ञात स्थान पर बने घर में ले गए और बंधक बना लिया। उस मकान में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी था। इस दौरान तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे अकाउंट नंबर दिए और कहा कि पैसे ट्रांसफर करा दो। फरियादी ने अपनी कंपनी वीरा इंडस्ट्रीज के लोन खाते से 7 खाता नंबर पर ₹20 लाख ट्रांसफर करा दिए।
इसके बाद आरोपी उसे रात 10:30 बजे टोल नाका होते हुए इंदौर रोड ले गए। जहां पर आरोपियों ने फरियादी के आईफोन से उसके परिवार के सदस्यों की फोटो खींच ली और कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति ने उसका आईफोन मोबाइल छीन लिया। इसके बाद फरियादी 24 जून की सुबह इंदौर पहुंचकर फ्लाइट से बेंगलुरु और फिर मदुरई पहुंचा। जहां परिजनों को पूरी घटना बताई और गुरुवार को वापस भोपाल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications