भोपाल : वन विहार में नाइट सफारी बंद, नेशनल पार्क के कोर एरिया में टूरिस्ट की एंट्री बंद
बारिश के चलते मध्य प्रदेश के 6 टाइगर रिजर्व में पर्यटक अब कोर एरिया में Tiger का पास से दीदार नहीं कर सकेंगे। वहीं भोपाल वन विहार में नाइट सफारी बंद कर दी गई है।
भोपाल,11 जुलाई। मध्य प्रदेश में बारिश के चलते टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में टूरिस्ट की एंट्री बंद कर दी है। कोर इलाके का मतलब जहां टाइगर या हिंसक जानवरों का मोमेंट ज्यादा होता है। एमपी के ऐसे 6 टाइगर रिजर्व में टूरिस्ट अब टाइगर का पास से दीदार नहीं कर पाएंगे। इधर भोपाल के वन विहार में भी नाइट सफारी बंद कर दी गई हैम बारिश में ट्रक खराब होने की संभावना के चलते डे सफारी भी नहीं कराई जा रही है।

बता दें प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क हैं इनमें का कान्हा बांधवगढ़, पन्ना, पेंच सतपुड़ा और संजय डुबरी नेशनल पार्क शामिल है। बरसात के मौसम में इन पार्कों के कोर एरिया को घूमने आने वाले लोगों के लिए बंद कर दिया जाता है। इस बार भी एंट्री बंद हो गई है इस कारण पिछले 10 दिन से टूरिस्ट कोर एरिया की वजह बफर जोन में घूम रहे हैं। इस वजह से टूरिस्ट की संख्या में भी कमी आ जाती है करीब 75% तक की कमी आ गई है। 30 सितंबर तक कोर एरिया बंद रखे जा सकते हैं। अगर बारिश का दौर थमा तो 1 1 अक्टूबर से कोर एरिया खुलेंगे।
कोर एरिया
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोर एरिया केवल टाइगर रिजर्व में होते हैं। बारिश के चलते सारे टाइगर रिजर्व के कोर एरिया बंद हो गए। यदि नेशनल पार्क की बात करें तो वन विहार और फॉसिल नेशनल पार्क साल भर खुले रहते हैं।
नाइट और डे सफारी बंद
राजधानी के वन विहार नेशनल पार्क में अब टूरिस्ट नाइट सफारी का लुफ्त नहीं उठा सकेंगे। बारिश के चलते पार्क मैनेजमेंट ने नाइट सफारी बंद कर दी है। इतना ही नहीं भारी बारिश के चलते ट्रक खराब हो जाने के कारण डे सफारी भी बंद हो गई है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बारिश का दौर थमने के बाद ही नाइट सफारी शुरू हो पाएगी। बता दें कि मार्च में नाइट सफारी शुरू की गई थी हर रोज शाम 7:00 से रात 9:30 बजे तक टूरिस्ट नाइट सफारी का मजा ले रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications