भोपाल जेलब्रेक व सिमी आतंकियों के एनकाउंटर मामले की जांच करने को NIA ने रखी शर्त

भोपाल। सिमी आतंकियों के एनकाउंटर में मारे जाने से जुड़े मामले की जांच राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए के करने पर अभी संदेह बना हुआ है।

भोपाल जेलब्रेक व सिमी आतंकियों के एनकाउंटर मामले की जांच करने को NIA ने रखी शर्त

भोपाल सेंट्रल जेल से भागे सिमी आतंकियों के मारे जाने की जांंच एनआईए तभी करेगा जब मध्‍य प्रदेश पुलिस इस बात के सबूत जुटा ले कि मारे गए आतंकियों को सीधे तौर पर कोई बाहरी आतंकी संगठन मदद कर रहा था।

एक एनआईए ऑफिसर ने बताया कि,'अगर जेल तोड़कर भागने और आतंकियों के एनकाउंटर में किसी तरह से भी आतंकी संगठन का हाथ है, तभी एनआईए इस केस को अपने हाथ में लेगी। एनआईए एक्‍ट भी इस बात की इजाजत नहीं देता है। हालांकि, इन दोनों मामलों की सीबीआई जांच कर सकती है।'

भोपाल जेलब्रेक व सिमी आतंकियों के एनकाउंटर मामले की जांच करने को NIA ने रखी शर्त

गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि राज्‍य सरकार अगर इन मामलों की जांच के लिए लिखित रूप से मांग करती है तो एनआईए जांच कराई जाएगी। यह निर्णय इन मामलों में दर्ज हुईं एफआईआर के आधार पर लिया जाएगा।

हालांकि, एनआईए जांच की मांग हो रही है लेकिन राज्‍य सरकार ने एनकाउंटर को सही बताते हुए ऐसा कराने से इनकार कर दिया है। सरकार जेल तोड़ने के मामले को एनआईए को सौंपने के लिए झुकती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+