Liquor Party: ₹500 में लाइसेंस लेकर घर पर ही सकते हैं शराब पार्टी, न्यू ईयर में घर पर भी छलक सकेंगे जाम
Bhopal New year 2024 News: राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में यदि आप दोस्तों के साथ घर पर शराब पार्टी करना चाहते हैं। यानी घर को ही बार बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ₹500 देकर ऑनलाइन लाइसेंस ले सकते हैं। आबकारी विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट पर ₹500 देकर एक दिन के लिए शराब पार्टी का लाइसेंस लिया जा सकता है।
आबकारी विभाग की बेब साइट पर लाइसेंस के लिए अप्लाई करते ही घर बैठे 5 से 10 मिनट के अंदर यह लाइसेंस ऑनलाइन मिल जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत आबकारी विभाग नहीं शराब लाइसेंस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हाउस पार्टी में अगर 4 शराब बोतल से अधिक शराब होती है, तो आपको महज ₹500 में घर पर शराब पार्टी का लाइसेंस मिल जाएगा।

इस लाइसेंस को लेने के लिए बाद ही आप हाउस पार्टी का मजा कर पाएंगे। पहले हाउस पार्टी के लिए ₹2000 खर्च करने पड़ते थे बताया जा रहा है की नई साल में सेलिब्रेशन पार्टियों को लेकर आबकारी विभाग ने यह नियम लागू किया है। हालांकि इस मामले में संगठनों ने विरोध जताया है उनके आरोप है कि सरकार इस तरह से घर-घर में शराब पिलाने को बढ़ावा दे रही है।
एफएल-5 में लाइसेंस लेना जरूरी, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई
सहायक आबकारी आयुक्त दीपक रायचुरा ने वन इंडिया से बातचीत में बताया कि विवाह के निर्देश अनुसार शहर में अवैध तरीके से शराब पीने और पिलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई जारी है सभी को एक दिन के लिए आकस्मिक लाइसेंस यानी FL-5 लेना जरूरी है। जो लाइसेंस नहीं लगा उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी एफ एल 5 में घर, गार्डन और होटल रेस्टोरेंट के लिए ऑनलाइन लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।

शहर में तीन कैटेगरी में मिलेंगे शराब लाइसेंस
राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग तीन तरह के लाइसेंस दे रहा है। आबकारी विभाग ने लाइसेंस को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा हैं। घर के लिए ₹500 मैरिज गार्डन और हाल के लिए (जहां स्थाई किचन नहीं है) ₹5000 और होटल रेस्टोरेंट व ढाबों (जहां स्थाई किचन है) उनके लिए ₹10000 में लाइसेंस मिलेगा। हालांकि पार्टी के लिए यह लाइसेंस महज 1 दिन के लिए ही मिलेगा। आबकारी विभाग का दावा है कि इस लाइसेंस प्रक्रिया से शहर में अवैध शराब परिवहन और अवैध शराब बेचने पर रोक लगाई जा सकेगी। और इससे दुर्घटना कम होने की भी संभावना रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications