Bhopal News: मंत्री पटेल के बेटे के मामले में नया खुलासा, जानिए आखिर क्यों पुलिसकर्मियों ने अभिज्ञान को पीटा
Bhopa lshahpura News: राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान की पिटाई के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, मामला सामने आने के बाद यह बताया जा रहा था कि मंत्री के बेटे की पुलिस कर्मियों ने जमकर पिटाई की है। लेकिन अब इसके वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं।
बता दे शाहपुरा थाने में शनिवार देर रात कर पुलिस कर्मियों ने स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान की जमकर पिटाई की थी। इसके बाद मंत्री अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए थे और पुलिस कर्मियों को धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि लॉकअप में बंद करके अभिज्ञान को पुलिस कर्मियों ने बेल्ट पत्ता और लात- घूसो से पीटा था।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस कर्मियों ने मंत्री के बेटे अभिज्ञान को क्यों पीटा ? और क्यों कर पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। यह जानने के लिए आपको पूरा मामला विस्तार से समझना होगा।
शनिवार की रात कैसे हुई थी घटना
बताया जा रहा है कि शनिवार रंग पंचमी की रात को मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का बेटा अपनी कर से दोस्तों के साथ त्रिलंगा के इलाके में घूम रहा था। तभी ट्रैफिक सिग्नल होने के कारण उसकी कार रुक गई, लेकिन वह लगातार अपनी कार में लगा हूटर बजा रहा था। इस दौरान ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े मीडिया कर्मी विवेक सिंह ने हूटर ना बजाने के लिए कहा। इसी बात से गुस्साए मंत्री के बेटे ने मीडिया कर्मी विवेक की बाइक को टक्कर मार दी और उसे गिरा दिया। गनीमत रही कि विवेक सिंह हेलमेट पहने थे। इसके बाद भी मंत्री पुत्र का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने आगे जाकर विवेक सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उसके दोस्त भी शामिल थे।

रेस्टोरेंट संचालक के साथ मंत्री के बेटे ने क्यों मारपीट की ?
इसके बाद विवेक अपनी जान बचाने के लिए रेस्टोरेंट में घुस गए। जहां पर रेस्टोरेंट संचालिका ने आरोपी अभिज्ञान और उनके दोस्तों को कहा कि क्यों किसी को पीट रहे हो। इस पर मंत्री पुत्र और उसके साथी भड़क गए। इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट संचालिका अलीशा और उसके पति सोनू मार्टिन के साथ भी जमकर मारपीट की। इस मारपीट में सोनू मार्टिन बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद अलीशा और सोनू और मिडिया कर्मी विवेक सिंह आरोपी अभिज्ञान की शिकायत करने के लिए शाहपुरा थाने पहुंचे।

शाहपुरा थाने के चार पुलिसकर्मी क्यों हुए सस्पेंड
जब विवेक सिंह और सोनू मार्टिन शाहपुर थाने में पूरा मामला बता रहे थे तभी मंत्री का बेटा अभिज्ञान भी वहां पहुंच गया और पुलिस कर्मियों को उनकी औकात दिखाने लगा। मंत्री का बेटा अपने पिता का रॉब दिखाने लगा और पुलिस वालों को कहने लगा मेरी बात सुनो वरना सब की वर्दी उतरवा दूंगा। इतना ही नहीं मंत्री पुत्र ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे सबक सिखाने के लिए लॉकअप में बंद किया और उसकी जमकर पिटाई की। तब जाकर मामला शांत हुआ। लेकिन यह बात जब मंत्री जी को पता चली वे तुरंत अपने समर्थकों के साथ शाहपुर थाने पहुंचे और पुलिस कर्मियों गुस्सा होने लगे। इसके बाद यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा और फिर कर पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

शाहपुरा थाने के किन पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड
स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान की पिटाई के मामले में शाहपुरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी एसआई जे कुमार सिंह, एएसआई कन्हैया लाल यादव, आरक्षक आशीष त्यागी और आरक्षक नरेश गुर्जर को सस्पेंड कर दिया गया। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि मंत्री पुत्र की थाने में पिटाई की शिकायत मिली थी इसे सही पाए जाने पर कर पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। अगर आपने पूरी खबर ध्यान से पड़ी है तो कमेंट कर जरूर बताएं कि क्या पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करना सही किया या गलत ?












Click it and Unblock the Notifications