सास-बहू विवाद में खुली तीसरे बच्चे की पोल, गई नौकरी, अशोकनगर जिले से रोचक मामला आया सामने

Ashoknagar Teacher News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक शिक्षिका को बच्चों की गलत जानकारी देना महंगा पड़ गया। दरअसल, जिले से एक रोचक मामला सामने आया है, जिसमें सास और भतीजी बहू के आपसी विवाद के चलते महिला शिक्षिका की नौकरी चली गई। शिक्षिका नीतू सोनी द्वारा तीन बच्चे होने की जानकारी छुपाए जाने और चोरी-चुपके से नौकरी हासिल करने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद तीन बच्चों की मां महिला शिक्षक को नौकरी से हटा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राखी सोनी प्राथमिक शिक्षक ने अपनी चाची सास नीतू सोनी की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करते हुए कहा था कि विकासखंड सिरोंज के घोराखेड़ी वर्ग के दो पद पर पदस्थ नीतू सोनी द्वारा जॉब लगने के लिए गलत जानकारी दी गई है और शासन को गुमराह किया है। जॉब लगते समय उनके तीन बच्चे थे, लेकिन उन्होंने यह जानकारी छुपाई और दो बच्चों की जानकारी देते हुए नौकरी हासिल कर ली।

Neetu Soni, a teacher in Ashoknagar , lost her job after hiding information about her third child

लोक शिक्षण संचनालय से की थी मांग

नीतू सोनी पर सच छुपाए जाने अर्थात तीन जीवित संतान होने की जानकारी छुपाई जाने के कारण संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल को शिकायत कर उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की थी। आवेदिका की शिकायत पर जांच के बाद नीतू सोनी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत का निराकरण किया जाने के बाद भी राखी सोनी सिम हेल्पलाइन के अधिकारियों द्वारा शिकायत समाप्त किए जाने और शिकायत बंद करने का आग्रह कर रही है। नौकरी से हटाए जाने के आदेश की प्रति भी सौंपी है। लेकिन वह शिकायत बंद नहीं कर रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी विदिशा ने जिला शिक्षा अधिकारी अशोक नगर को पत्र लिखकर कहां एक ही शिकायतकर्ता राखी सोनी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत की निराकरण के बाद भी वे बंद करने में असहमति जाहिर कर रही है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+