नर्सों ने अस्पताल में ही मना डाली न्यू ईयर पार्टी, दर्द से तड़पते रहे मरीज

Neemuch News , नीमच। न्यू ईयर 2019 की पार्टी मनाने के चक्कर में एक सरकारी अस्पताल की नर्सें ड्यूटी भी भूल गईं। नर्सें पार्टी में इस कदर मशगूल हुईं कि उन्होंने मरीजों की जिंदगी तक दांव पर लगा दी। अस्पताल में मरीज दर्द से तड़पते रहे और नर्सें पार्टी मनाती रहीं।

Neemuch nurses busy in New year party patients life at risk

मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने दो नर्सों को सस्पेंड कर दिया है। घटना मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सरकारी अस्पताल की है। जानकारी के अनुसार नीमच जिले के मनासा थाना इलाके में एक जनवरी की दोपहर को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन जनों की मौत हो गई थी और करीब 15 जने घायल हो गए थे। घायलों को नीमच के सरकारी असपताल के ट्रोमा सेंटर में लाया गया है। इसी दौरान ट्रोमा सेंटर के एक रूम में नर्सें व अन्य स्टाफ न्यू ईयर की पार्टी मनाने में लगा हुआ था।

हादसे की सूचना पर मीडियाकर्मी भी अस्पताल पहुंचे और उन्हें दर्द से तड़पते मरीज और लापरवाह नर्सों की जानकारी लगी तो वे उस कमरे की तरफ गए, जहां नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। इस पर नर्स कमरा बंद करके वहां से चली गईं। मामला सामने आने पर अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया और जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंच गई।

इस पर अपर जिला कलक्टर कमलेश भार्गव अस्पताल में आए और मामले की जांच के लिए कमरा खुलवाना चाहा तो चपरासी चाबी नहीं होने के बारे में आनाकानी करने लगा। इस पर कमरे का दरवाजा तुड़वा गया तो अंदर कमरा सजा हुआ और नए साल के जश्न का सामान पड़ा मिला। अस्पताल में मरीजों को छोड़ इस तरह से पार्टी मनाने के आरोप में दो नर्सों को निलंबित करने के साथ स्टाफ के 5 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+