MP : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रुकवाई पैगंबर हजरत मोहम्मद पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता, शाहरुख पर दिया बयान
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन में "पैगाम ए इंसानियत सोसाइटी" द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता को स्थगित कराने के लिए उज्जैन एसपी को निर्देश दिए हैं।
उज्जैन की पैगाम ए इंसानियत सोसाइटी द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता को रुकवाने के निर्देश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए। गृहमंत्री ने बताया कि उन्हें ये पता चला है कि ये निबंध प्रतियोगिता पैगंबर हजरत मोहम्मद पर सिर्फ गैर मुस्लिमों को भाग लेने के लिए करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ये कौन सा तरीका है। यह समझ से परे है, इसलिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इस प्रतियोगिता को रुकवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने फिल्म स्टार शाहरुख खान के मां वैष्णो देवी जाने पर कहा कि यह समाज में बदलाव आ रहा है। वहीं उन्होंने उप निरीक्षक सोनिया पराशर को वीडियो कॉल लगाकर उनका हौसला बढ़ाया।

गौरतलब है कि सोनिया पराशर जब ड्यूटी पर तैनात थी तभी चौराहे पर एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया सोनिया पाराशर ने उस व्यक्ति को कार्डियोपलमोनरी रेसोसिएशन दिया। इसके बाद उस व्यक्ति को अस्पताल भी पहुंचाया। यह घटना ग्वालियर के गोल मंदिर रोड पर सोमवार को हुई थी। सोनम पराशर गवालियर यातायात पुलिस में तैनात हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दतिया की बेटी और ग्वालियर पुलिस में सूबेदार के पद पर पदस्थ सोनम पाराशर ने राह चलते बुजुर्ग श्री अनिल उपाध्याय जी को समय पर CPR देकर उनकी जान बचाकर सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य किया है। वीडियो कॉल पर बात कर बेटी सोनम पाराशर की हौसला अफजाई करने के साथ बधाई दी।
सभी को अपनी-अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना करने का अधिकार
अभिनेता शाहरुख खान के वैष्णो देवी जाने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि समाज अब जागरुक हो गया हैं। यह बात इन सबको भी अगर समझ में आ गई है तो अच्छा है। सबको अपनी-अपनी आस्था के अनुसार पूजा अर्चना करने का अधिकार है। जिसकी आस्था जिसमें है, उसकी पूजा करें, लेकिन किसी की भावना को आहत न करें इतनी सी बात है।












Click it and Unblock the Notifications