भाजपा के विचारों को गाली देंगे तो कांग्रेस के नंबर और मेंबर दोनों घटेंगे : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भाजपा के प्रचार को अगर गाली देंगे तो कांग्रेस के नंबर और मेंबर दोनों घटेंगे, ऐसा कहना है मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का। उन्होंने कहा कि गुजरात में विधानसभा के सदस्य कम हो गए।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के नंबर और मेंबर को लेकर बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब-जब कांग्रेस हमारे विचारों को गाली देगी तब तब उसके नंबर और मेंबर दोनों ही घटेंगे। लोकसभा में उनके नंबर कम हो गए। गुजरात में विधानसभा के सदस्य कम हो गए। बंगाल उत्तर प्रदेश में भी उनके विधानसभा के सदस्य कम हो गए हैं उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मूल काम विभाजन कार्य राजनीति करना है, जातिगत राजनीति ये करते हैं। सांप्रदायिक बातें यह करते हैं जो टुकड़े टुकड़े गैंग के मेंबर हैं।

कांग्रेस सांसद के बयान पर गृहमंत्री मिश्रा ने किया पलटवार

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सांसद मनी कम टैगोर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह सांप्रदायिक बातें करते हैं जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के मेंबर हैं वैसे ही बातें करते हैं। दरअसल कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने अपने बयान में कहा था कि बजरंग दल और आरएसएस के लोग गोडसे की विचारधारा फैलाना चाहते हैं। जिस पर गृहमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस हमारे विचारों को गाली देगी तब तब उसके नंबर और मेंबर दोनों ही घटेंगे।

वहीं गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अयोध्या में 1 जनवरी 2024 को भव्य गगनचुंबी राम मंदिर के तैयार होने की तारीख बता दी है। अब राहुल बाबा और उनके गुरु दिग्विजय सिंह जी को तारीख समझ में आ जानी चाहिए।

वही रीवा में प्लेन क्रैश को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि रीवा में चोरहटा थाना क्षेत्र में कोहरे के चलते निजी कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में एयरक्राफ्ट के पायलट कैप्टन विमल कुमार का दुखद निधन हुआ है और ट्रेनी सोनू यादव घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसे की जांच के आदेश सरकार ने दिए हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि एक ओर राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं तो दूसरी ओर कमलनाथ जी अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि पहले निमाड़ में अरुण यादव जी और अब विंध्य के सतना में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अजय सिंह जी को नहीं बुलाकर उनका अपमान किया है।

Recommended Video

    सेना का अपमान करना राहुल गांधी का स्वभाव, अग्निवीरों पर बयान पीड़ादायक : गृहमंत्री Narottam Mishra

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+