कांग्रेस की गुटबाजी में अभिमन्यु की तरह फंस गए हैं कमलनाथ: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ इस तरह फंसस गए हैं। जिस तरह अभिमन्यु चक्रव्यू में फंसा था।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ जी को इस तरह फंसा लिया है,जिस तरह अभिमन्यु भी चक्रव्यूह में नहीं फंसा होगा। उन्होंने कहा कि हर कदम पर कांग्रेस का एक गुट चाइनीज मांझा लिए कमलनाथ के स्वागत करने को तैयार रहता है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को भोपाल में निवास से पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ को इस कदर फंसा लिया गया है कि इस तरह अभिमन्यु भी चक्रव्यूह में नहीं फंसा होगा। उन्होंने कहा है कि उनके छोटे भाई का गुट चाइनीस मांझा लिए कमलनाथ जी का स्वागत करने को तैयार रहता है, हालांकि गृहमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस छोटे भाई की बात कर रहे थे। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो उनका इशारा दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह की ओर था,जो लगातार अपने ही पार्टी नेताओं के खिलाफ बयान देते रहते हैं।
बता दे इससे पहले कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस की कोरोना वायरस से कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के अलग-अलग वैरिएंट की तरह कांग्रेस में भी अलग-अलग लोग कमलनाथ जी पर जुबानी हमला कर रहे हैं। शायद इसी से पीड़ित होकर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही होगी।हालांकि बाद में लालच के वायरस के कारण वे अपनी बात से पलट गए। लेकिन ये तय है कि कांग्रेस के कोरोना जैसे वैरिएंट से कमलनाथ जी इन दिनों बहुत परेशान है।
गृहमंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने राजस्थान में बजट को लेकर कहा कि राजस्थान में पुराना बजट नई फाइल में आ गया। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री भले ही अशोक गहलोत जी हो पर 'पायलट' कोई और है।












Click it and Unblock the Notifications