Raisen News: कांग्रेस तुष्टीकरण और देष विरोधी ताकतों को सरंक्षण देती है- गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा
Raisen Narottam Mishra News: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार योजनाएं बना रही है और लागू भी कर रही हैं। मोदी जी ने महिलाओं के लिए आरक्षण नीति संसद में पेश की है इसके लिए मोदी जी का धन्यवाद करता हूं। आज जितनी भी योजना हम बना रहे हैं उनमें से अधिकतर महिला उत्थान और सशक्तिकरण से जुड़ी हैं।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने रायसेन में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जन सभा को संबोधित किया। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस योजना चुराती है और अपना बताने लगती है। कांग्रेस का थीम सॉन्ग पाकिस्तान से चोरी करके बनाया गया है। कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए, जनता को डराने के लिए, देश के खिलाफ काम करने वालों को संरक्षण देने का काम करती है।

प्रदेशवासियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ: नरोत्तम मिश्रा
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा आप सभी का आशीर्वाद लेने के लिए निकली है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान देश के ऐसे इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिनका प्रदेश की जनता से भाई, मामा और बेटे का रिश्ता है। मुख्यमंत्री हर समय प्रदेश की जनता की भलाई के लिए दिन रात मेहनत करते हैं और नई-नई योजनाएं बनाते हैं। इन योजनाओं का लाभ भी प्रदेशवासियों को लगातार मिल रहा है। हमारी लाडली बहना योजना बहनों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लाने वाली योजना है। दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी इस योजना के बारे में जानकारी लेने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सभी प्रदेशवासियों की चिंता करते हैं उसी प्रकार आप सभी को शिवराजजी के खिलाफ षडयंत्र करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाना है।

विकास के आधार पर मिल रहा जनता का आशीर्वाद- डॉ प्रभुराम चौधरी
प्रदेष शासन के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने कानून व्यवस्था को डॉ नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में चाक चौबंद बना रखा है। आज केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकारें मिलकर गरीबों के लिए फ्री राशन, किसान सम्मान निधि, लाड़ली लक्ष्मी, लाडली बहनों को हर महीने पैसा पहुंचा रहे हैं। सीखो कमाओ योजना, आवास योजना, उज्ज्वला योजना जैसी तमाम योजनाएं लागू कर आमजन के जीवन स्तर में बदलाव ला रही हैं। आज यह डबल इंजन की सरकारों का ही असर है कि सांची एशिया में सबसे बड़ी सोलर सिटी के रूप में पहचान बनाने जा रहा है।
डॉ चौधरी ने कहा कि आज हमें पूरे प्रदेश में विकास के आधार पर भारी जन आशीर्वाद मिल रहा है। रायसेन में पहले जिला अस्पताल में छोटी बीमारियों का इलाज भी संभव नहीं हो पता था लेकिन आज के समय में जिला अस्पताल में 530 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही गहन चिकित्सा इकाई से संबंधित जांचें भी जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं जिससे लोगों को अन्य शहरों की तरफ नहीं भागना पड़ता। उन्होंने कहा कि और भी बहुत से कार्य रह गए हैं जिन्हें हम अगले चरण में पूरा करने का वादा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications