Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी और उसका आंतरिक लोकतंत्र मजबूत: BJP नेता मुरलीधर राव

आगर प्रवास पर पहुंचे मुरलीधर राव ने आकांक्षी विधानसभा सम्मेलन और बैठकों को किया संबोधित

Muralidhar Rao reached Agar migration, addressed aspirant assembly conference meetings

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा संगठन प्रदेश में हारी हुई सीटों पर ज्यादा फोकस कर रहा है। इसी क्रम में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने गुरुवार को जिला आगर मालवा का दौरा किया। आगर मालवा सीट कांग्रेस के खाते में हैं यहां पर उपचुनाव में विपिन वानखेड़े ने जीत दर्ज की थी। इस दौरान राव ने लोकतंत्र को लेकर विपक्ष पर बड़ा निशाना साधा है।

बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने गुरूवार को आगर प्रवास के दौरान अग्रसेन वाटिका में आकांक्षी विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो दल लोकतंत्र की बात कर रहे है उनकी पार्टी में ही आतंरिक लोकतंत्र नहीं है। उनके यहां एक ही परिवार के बेटा, बेटी कई सालों से अध्यक्ष बनें बैठें है। सिर्फ भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसका आतंरिक लोकतंत्र मजबूत है। बीजेपी में एक सामान्य कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा विचारधारा के आधार पर चलती है और लोकतंत्र को मजबूत रखने वाली एकमात्र पार्टी है। भाजपा के लिए चुनाव जनसंपर्क और लोगों तक हमारी विचारधारा पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।

मां बगुलामुखी के किए दर्शन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से की चर्चा

आगर जिले के संगठनात्मक प्रवास पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सर्वप्रथम नलखेडा पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध मां बगुलामुखी के दर्शन का किया। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिला प्रभारी गोपाल आचार्य, जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर और आकांक्षी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र भारती उपस्थित थे। मां बगुलामुखी दर्शन के के बाद राव ने आगर के अग्रसेन वाटिका पहुंचकर जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसके बाद जिला कोर कमेटी की बैठक ली। राव ने कोर कमेटी बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और चुनाव की दृष्टि से की जाने वाली तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं कोर कमेटी सदस्यों से विस्तृत चर्चा की।

विजय के संकल्प को लेकर आगे बढे कार्यकर्ता

अग्रसेन वाटिका में आकांक्षी विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राव ने कहा कि बीजेपी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से हर बूथ को मजबूत करने का जिम्मा कार्यकर्ताओं को दिया है। ये अभियान पूर्णतः की ओर है। अब कार्यकर्ता इसके अगले चरण में बूथ विजय संकल्प अभियान में जुटे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का 51 प्रतिशत वोट शेयर हो, इसके लिए कार्यकर्ता करणीय कार्यो में जुटें। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव की जीत का रास्ता बूथ की जीत से जाता है, इसलिए हमें हर बूथ को जीतना है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जहां हम कमजोर थे उन पर विशेष ध्यान दें।

धारा 370 हटाई गई

राव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता विजय का संकल्प लेकर आगे बढें, क्योंकि हम एक बडे मिशन को लेकर आगे बढ रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में सांस्कृतिक अभ्युदय हुआ है। राम मंदिर निर्माण हुआ है। धारा 370 हटाई गई है, वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सभी काम राष्ट्रवादी विचारधारा वाली सरकार ही कर सकती है।

आमजन से करें योजनाओं की चर्चा, उन्हें बताएं अपनी उपलब्धियां

राव ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार काम हो रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार अलग अलग योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि समाज का ऐसा कोई वर्ग और कोई घर छूटा नहीं है, जिससे सरकार की योजना का लाभ न लिया हो। हमारे पास अपार उपलब्धियां है और योजनाएं है। इन्हें आमजन को बताएं। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता दी हुई जिम्मेदारी हो पूरा करते हुए लगातार प्रवास करे और अपने काम की रिपोर्ट संगठन एप पर अपलोड करे।

राव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक बडा हथियार है। हम जो वैचारिक लड़ाई लड रहे हैं। उसमें सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान है। अपनी उपलब्धियों के तथ्य और तर्कों के साथ अपने विरोधियों को हम जवाब दें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+