Bhopal News: भोपाल ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाली नगर निगम की सिटी बसों पर लगा परमिट का ग्रहण, कुछ बसें हुई बंद

Bhopal news: राजधानी भोपाल से सटे ग्रामीण इलाकों के रहवासियों की सुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन की कंपनी एबीसीएल द्वारा करीब 25 किलोमीटर के दायरे में सिटी बस के तौर पर लो फ्लोर बसें संचालित की जा रही है। लेकिन परमिट के फेर में जल्द ही इन बसों के बंद होने की संभावना है। इन बसों के बंद होने से रोजाना शहर में करीब आवा गमन करने वाले 50,000 से अधिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, परमिट में लगने वाले टैक्स में छूट नहीं मिलने के कारण अब तक शहर से संचालित होने वाली करीब 22 बसें बंद हो चुकी है। आने वाले दिनों में सभा से बसें और बंद हो सकती हैं। वर्तमान में करीब डेढ़ सौ बसें नगर निगम की सीमा से लगे ग्रामीण या दूसरे इलाकों में संचालित हो रही है।

Municipal Corporations city buses going to rural areas have lost their permits, some buses stopped

बीसीएलएल के PRO संजय सोनी के अनुसार विधायक रामेश्वर शर्मा ने करीब 2 साल पहले अगस्त 2021 नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में लो फ्लोर बसें संचालित करने की शुरुआत कराई थी।

इसके बाद नहीं 2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर निगम से 25 किलोमीटर दूर तक बसें संचालित करने में छूट देने की घोषणा की थी। इसके बाद परमिट दिया गया जिसमें हर महीने ₹30 प्रति सीट टैक्स लगता था। अब तक आदेश नहीं आने पर अब आरटीओ द्वारा परमिट फीस हर महीने ₹200 प्रति सीट का टैक्स मांगी जा रही है। परमिट रिनुअल नहीं होने की दशा में लो फ्लोर बस ऑपरेटरों ने बसें बंद कर दी है। इससे आने वाले दिनों में और भी लो फ्लोर बसें बंद होने की स्थिति बनेगी।

इस मामले पर बस ऑपरेटर अतुल जैन ने बताया कि हम 90 बसों का संचालन कर रहे हैं, लेकिन आरटीओ से छूट नहीं मिलने पर बसों का संचालन महंगा पड़ रहा है। वैसे भी हम निजी ऑपरेटर से कम किराया वसूल रहे हैं ऐसे में हम 40 बसों का दायरा शहरी क्षेत्र तक सीमित करेंगे। वही अप परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने बताया कि प्यारो बकल मध्य प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 में स्पष्ट निर्देश है कि नगर निगम में बस परिवहन की सेवा के लिए ₹90 प्रति सीट 3 माह के लिए टैक्स देना है। यदि ग्रामीण क्षेत्र में भी सेवा का विस्तार किया जाता है तो टैक्स ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग से चुकाना होगा। इसको लेकर परिवहन और नगरी प्रशासन विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक भी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+