MP Board 12th Result: 74.48% छात्र पास, सतना की प्रियल द्विवेदी बनीं टॉपर, सीएम बोले—“कोई परीक्षा आखिरी नहीं
MP Board 12वीं Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने सोमवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया, जिसमें कुल 74.48% छात्र सफल रहे। रिजल्ट की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन से की।
उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को भी संबोधित किया जो इस बार सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा, "कोई परीक्षा जीवन की अंतिम कसौटी नहीं होती। असफल छात्र घबराएं नहीं, उन्हें साल में दो बार दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।"

बेटियों का परचम, प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप
इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी। सतना की प्रियल द्विवेदी ने राज्य में टॉप करते हुए 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रियल को बधाई देते हुए कहा, "मध्य प्रदेश की बेटियां शिक्षा में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है।"
कैटेगरी वाइज टॉपर लिस्ट
- विज्ञान (गणित)- प्रियल द्विवेदी (492/500)
- ह्यूमैनिटीज- अंकुर यादव
- कॉमर्स- रिमझिम करोठिया
- कृषि- हरि ओम साहू
- बायोलॉजी- गार्गी अग्रवाल
इस बार परीक्षा में क्या रहा खास?
- कुल परीक्षार्थी (10वीं+12वीं): 16,60,252
- 12वीं के परीक्षार्थी: 7,06,000+
- पास प्रतिशत (12वीं): 74.48%
- टॉपर्स में बेटियों का दबदबा: टॉप 10 में 6 लड़कियां
MP Board 12th Result: रिजल्ट देखने के विकल्प:
- mpbse.mponline.gov.in
- Digi Locker App
- MPBSE Mobile App
- MP Mobile App
- SMS सेवा और 'Know Your Result' फीचर
राज्य सरकार और बोर्ड ने छात्रों से अधिकृत पोर्टल्स का ही उपयोग करने की अपील की है और अफवाहों या फेक वेबसाइट्स से सावधान रहने को कहा है।
MP Board 12th Result: "कोई परीक्षा आखिरी नहीं होती": विशेषज्ञों की राय
गांधी मेडिकल कॉलेज की मनोचिकित्सक डॉ. रुचि सोनी ने भी रिजल्ट को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, "कम अंक आना या फेल होना, जीवन की विफलता नहीं है। यह सिर्फ एक पड़ाव है। छात्रों को चाहिए कि वे खुद की तुलना दूसरों से न करें। अभिभावक और शिक्षक भी सहयोग करें और बच्चों को प्रोत्साहित करें।"
डॉ सोनी ने छात्रों को यह भी सलाह दी कि यदि वे किसी तरह का तनाव, अवसाद या चिंता महसूस करें तो चुप न रहें, तुरंत परिवार या विशेषज्ञों से बात करें।
आगे का रास्ता: नई योजनाएं और अवसर
राज्य सरकार की 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत असफल छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। साथ ही री-चेकिंग और री-वैल्यूएशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। बोर्ड ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि हर योग्य छात्र को दोबारा आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
जिंदगी की राह अंकों से नहीं, आत्मबल से तय होती है- डॉ रुचि सोनी, गांधी मेडिकल कॉलेज
"बोर्ड के नतीजे जीवन की दिशा तय कर सकते हैं, परंतु जीवन की सीमा नहीं।" गांधी मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रुचि सोनी का यह संदेश उस हर छात्र के लिए है जो 10वीं या 12वीं के परिणाम के बाद खुद को असफल समझने की भूल करता है।
डॉ. सोनी कहती हैं, "बोर्ड परीक्षा हमारे ज्ञान का मूल्यांकन करती है, लेकिन जीवन की सफलता केवल अंकों से तय नहीं होती।" वे बताती हैं कि कम अंक आना या असफल होना कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि यह आत्मनिरीक्षण का अवसर होता है। परीक्षा में असफलता, भविष्य की सफलता की नींव बन सकती है-यदि हम सीखने और फिर से प्रयास करने का साहस रखें।
छात्रों और अभिभावकों को ये बातें ध्यान में रखनी चाहिए
- तनाव से घबराएं नहीं: कम अंक आने पर निराशा या तनाव महसूस होना स्वाभाविक है, लेकिन यह भावनाएं स्थायी नहीं होतीं। समय के साथ हर स्थिति बदलती है।
- तुलना नहीं, आत्ममूल्यांकन करें: छात्र अपनी तुलना दूसरों से करने की बजाय, अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचानें।
- खुलकर बात करें: अगर किसी छात्र को चिंता, तनाव या अवसाद महसूस हो, तो उसे सबसे पहले परिवार या किसी विश्वसनीय शिक्षक से बात करनी चाहिए। यदि ज़रूरत हो, तो काउंसलर या विशेषज्ञ की मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं।
- अभिभावकों की भूमिका अहम: बच्चों को यह भरोसा देना ज़रूरी है कि वे परीक्षा से नहीं, बल्कि खुद से ऊपर उठने की कोशिश से मूल्यवान हैं।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications