MP: युवक ने पीएमओ को भेजा धमकी भरा मेल, जांच एजेंसियों का सीधी में डेरा
सीधी, 20 जुलाई। जिले के युवक ने पीएमओ को धमकी भरा मेल सेंड कर सनसनी फैला दी है। प्रधानमंत्री ऑफिस को सेंड किए गए मेल की जानकारी लगते ही एटीएस, आइबी सहित अन्य जांच एजेंसियों का सीधी में डेरा पड़ गया। सीधी पुलिस की मदद से दो संदिग्ध युवकों को उठाया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पूरे मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस 2 दिनों से दिन-रात मशक्कत कर रही है। यह बात और है कि अभी टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। जिले के पुलिस अधिकारी मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

अलर्ट मोड पर जांच एजेंसियां
विभागीय सूत्रों ने बताया कि रविवार की शाम पीएमओ की मेल आइडी पर सीधी जिले से 1 धमकी भरा मेल सेंड किया गया था है। मेल पहुंचते ही पीएमओ ऑफिस से मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश भेजे गए। जैसे ही सीधी पुलिस को इसकी जानकारी आई, सीधी पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में सभी पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचे और सायबर सेल की टीम को बुलाया। देर रात करीब 1 बजे तक पुलिस अधीक्षक, एएसपी व पुलिस अधिकारी पड़ताल में जुटे रहे।
जांच एजेंसियों के सदस्य पहुंचे
सीधी पीएम को धमकी से जुड़ा मामला होने के कारण जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। कुछ केंद्रीय जांच एजेंसियों के सदस्य भी सीधी पहुंचे हैं। उनके द्वारा पड़ताल की जा रही है। बताया गया की एटीएस, आइबी सहित सायबर सेल से जुड़ा अमला सीधी पहुंच कर जांच में जुटा हुआ है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिला मुख्यालय के 2 संदिग्ध युवकों को जांच टीम ने गिरफ्तार किया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications