Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, जानिए कब तक रहेगी ठंड, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

MP News: पिछले तीन दिनों से पूरा मध्य प्रदेश भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। हालात ऐसे हैं कि कई जिलों में दृश्यता 20 मीटर से भी कम रह गई है। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

सुबह 11 बजे तक शहर कोहरे की आगोश में रहा, जिससे आम जनजीवन, यातायात और हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।

mp weather news cold wave fog school holiday flight train latest update bhopal indore gwalior

पचमढ़ी में जमी बर्फ, नौगांव सबसे ठंडा

प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां वाहनों की सीटों पर बर्फ की पतली परत जमी हुई मिली। वहीं छतरपुर जिले का नौगांव सोमवार को प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान महज 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।

इन जिलों में कोहरे का सबसे ज्यादा असर

खजुराहो, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, दमोह, सागर, जबलपुर, नौगांव, दतिया, धार, ग्वालियर, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, रीवा, सतना, श्योपुर, बालाघाट, उमरिया, सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और हाईवे पर चलना जोखिम भरा हो गया।

कोहरे ने ली जान, दूध का टैंकर पलटा

घने कोहरे के कारण बड़वानी जिले में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार सुबह सांची दूध का एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में हेल्पर कन्हैयालाल मुजाल्दे (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक अमजद अहमद शेख (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर ब्रेक

लगातार तीसरे दिन इंदौर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित रहा। सोमवार को घने कोहरे के चलते पहला विमान सुबह 8:54 बजे लैंड हो सका, जबकि सामान्य दिनों में पहली फ्लाइट सुबह 6:40 बजे पहुंच जाती है। कोहरे की वजह से इंदौर आने-जाने वाली 10 से ज्यादा उड़ानें 1 से 3 घंटे की देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भी लेट

कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। दिल्ली से आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। मालवा एक्सप्रेस अपने तय समय से 3 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है।

10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

सर्द हवाओं के चलते ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

  • दतिया: 4.4 डिग्री
  • राजगढ़-खजुराहो: 5.4 डिग्री
  • मलाजखंड: 5.5 डिग्री
  • उमरिया: 5.7 डिग्री
  • मंडला-पचमढ़ी: 5.8 डिग्री

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 6.8 डिग्री, ग्वालियर में 6.4 डिग्री, इंदौर में 8.6 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

19 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने 19 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। कहीं 1 से 8वीं तक तो कहीं नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल बंद रखे गए हैं। कई जिलों में आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद किए गए हैं, जबकि भोपाल और धार में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है।

भोपाल: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल सुबह 9.30 बजे के बाद खुलेंगे।
धार: नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं 9.30 बजे के बाद संचालित होंगी, 9वीं से 12वीं तक का समय यथावत रहेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और घना कोहरा बना रह सकता है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में ठंड ने फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं। आने वाले कुछ दिन भी लोगों को कंपकंपाती ठंड और घने कोहरे से जूझना पड़ सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+