Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Latest News : CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का चमत्कार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली उत्पादन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में पहले बिजली आती कम थी जाती ज्यादा थी, लेकिन अब प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलने का चमत्कार हुआ है। दरअसल सीएम भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली उत्पादन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में पहले बिजली आती कम थी जाती ज्यादा थी, लेकिन अब प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलने का चमत्कार हुआ है। दरअसल सीएम भोपाल में आयोजित ऊर्जा संरक्षण, निर्बाध विद्युत प्रदाय एवं उपभोक्ता संतुष्टि पर आयोजित कार्यशाला में भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और मंत्री हरदीप सिंह डंग की तारीफ करते हुए कहा कि बिजली से केवल रोशनी नहीं आती है। बिजली बच्चों की पढ़ाई लिखाई करवाती है। बिजली से उद्योगों के चक्के चल रहे हैं। बिजली नहीं तो कुछ नहीं। बिना बिजली के विकास की गति ठप हो जाएगी। प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का चमत्कार किया, तो आपने किया। मैं आपका अभिनंदन करता हूं।

विकास के दिल की धड़कन बिजली : CM Shivraj

विकास के दिल की धड़कन बिजली : CM Shivraj

भोपाल में ऊर्जा संरक्षण, निर्बाध विद्युत प्रदाय एवं उपभोक्ता संतुष्टि पर आयोजित कार्यशाला आयोजन किया गया। जिसमें एमपी के सीएम शिवराज भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि बिजली के बिना आज कुछ नहीं हो सकता। विकास के दिल की धड़कन बिजली है। दिल धड़कना बंद हुआ तो सारा विकास ठप्प। सन् 2003 से पहले कभी सोच नहीं सकते थे कि मध्यप्रदेश का गेंहू विदेशों में जाएगा। आज मध्यप्रदेश में अन्न के भंडार भरे हैं। हमने इस बार 20 लाख क्विंटल गेँहू निर्यात किया। हमारा बासमती चावल कनाडा व अमेरिका में धूम मचा रहा है।

एमपी में चौबीसों घंटे उद्योगों को बिजली : CM

एमपी में चौबीसों घंटे उद्योगों को बिजली : CM

सीएम ने कहा कि कल मुंबई निवेशकों को मध्यप्रदेश में आमंत्रित करने के लिए जा रहा हूं। छोटे या बड़े उद्योग हों, सभी को बिजली चाहिये। मध्यप्रदेश में चौबीसों घंटे हम उद्योगों को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं, तो निवेश आ रहा है। हमारी उपलब्धियां अनंत हैं, अपेक्षाएं भी कम नहीं हैं। मैंने 2008 में यह कहा कि घरों में 24 घण्टों बिजली देंगे, तो मेरे शुभचिंतकों ने कहा कि यह संभव नहीं है। मैंने यह संकल्प 2013 में पूरा करके दिखाया। इससे मध्यप्रदेश की विकास दर बढ़ी और जो पहले निगेटिव रहती थी, आज 19.67% है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऊर्जा विकास निगम द्वारा ऊर्जा संरक्षण के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध कराने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया।

कर्मचारी-लाइनमैन आधी रात को खंभों पर चढ़कर काट रहे थे पेड़ की डाली : CM

कर्मचारी-लाइनमैन आधी रात को खंभों पर चढ़कर काट रहे थे पेड़ की डाली : CM

बिजली कर्मचारियों की तारीफ करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मैं प्रणाम करता हूं। जब हम घरों में आराम से बैठे होते हैं कि पानी में भीग न जाएं तब बिजली विभाग के कर्मचारी-लाइनमैन आधी रात को खंभों पर चढ़कर पेड़ की डाली काट रहे थे ताकि बिजली की व्यवस्था बहाल कर सकें। भविष्य की बिजली सूर्य ही देगा। सांची भारत की पहली सोलर सिटी बनेगी। इसके लिए मैं विभाग को बधाई देता हूं।

किसानों को मिल रही 5 हॉर्स पॉवर की बिजली : सीएम शिवराज

किसानों को मिल रही 5 हॉर्स पॉवर की बिजली : सीएम शिवराज

सीएम ने कहा कि आज बिजली के कारण चमत्कार हो रहा है। अन्न के भंडार बिजली के कारण भरे हैं। बिजली के कारण ही जल जीवन मिशन के द्वारा घरों में शुद्ध पानी पहुँच रहा है। बिजली से केवल रोशनी नहीं आती। बिजली बच्चों को पढ़ाई-लिखाई करवाती है।किसानों को हम 5 हॉर्स पॉवर के लिए जो बिजली देते हैं, उसके लिए उनसे 3,750 रुपया लेते हैं, जबकि इसके लिए 51,896 रुपये की बिजली देते हैं। भविष्य की बिजली सौर ऊर्जा है, मैं विभाग को बधाई देता हूं कि आपने सोलर सिटी बनाना तय किया और पहली सोलर सिटी हिन्दुस्तान की सांची बनेगी। बिजली बचत में प्रत्येक व्यक्ति की अहम भूमिका होती है। आप स्वयं तय कीजिये कि अपने घर और ऑफिस में अनावश्यक बिजली नहीं जलने देंगे।आप और हम मिलकर ऐसे प्रयास करें कि मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़े और हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बने तथा मध्यप्रदेश नंबर एक का राज्य बने।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रभान पटेल,सहायक लाइनमैन,वितरण केंद्र सिमरिया,मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, पन्ना को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं उपभोक्ता संतुष्टि के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए पुरुस्कृत किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+