इंदौर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए सांसद शंकर लालवानी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मांग
इंदौर में सांसद लालवानी ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए, इंदौर एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए और इंदौर को पूर्णतः अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य स
इंदौर, 3 सितंबर। सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से शुक्रवार को इंदौर एयरपोर्ट को 20.48 एकड़ जमीन मिली है। आज सांसद लालवानी ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए, इंदौर एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए एवं इंदौर को पूर्णतः अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पत्र सौंपा।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि उन्होंने माननीय सिंधिया जी से मिलकर इंदौर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से डिवेलप करने का अनुरोध किया है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर भारत के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में से एक है और अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट होने से यहां आईटी समेत कई कंपनियां आएंगी और कारोबारी गतिविधियां बढ़ेंगी जिससे इंदौर का विकास होगा।
शहर के कुछ हिस्सों को 24 घंटे खुला रखने के संबंध में सिटी बस ऑफिस में बैठक
इसके अलावा आज इंदौर के ए आई सी टी सी एल ऑफिस में शनिवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर मनीष सिंह सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि इंदौर के मॉल रेस्टोरेंट्स सहित कई दुकानें रात भर खुली रखी जाएंगी यानी इंदौर 24 घंटे खुला रहेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा इन क्षेत्रों में आने वाले बीयर बार और शराब की दुकानें पूर्व समय अनुसार ही खुलेंगे
देश में जिस प्रकार अन्य मेट्रो सिटी में मार्केट रात भर खुला रहता है। उसी प्रकार इंदौर को भी रात भर खुले रखे जाने पर विचार हुआ। बैठक में तय हुआ कि विजयनगर से भंवरकुआं तक बीआरटीएस से दोनों ओर 100 मीटर दूरी तक के व्यवसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रहेंगे। प्रारंभिक तौर पर ये निर्णय लिया गया है। इसके बाद अन्य क्षेत्रों के बारे में भी विचार किया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications