ऑस्ट्रेलिया फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी MP की 'अनब्लॉक', डायरेक्टर से लेकर कहानी तक जानें सबकुछ
सीधी, 16 अगस्त। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले फिल्म फेस्टिवल के लिए राही प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी शार्ट फिल्म अनब्लॉक सेलेक्ट हुई है। इसके राइटर और निर्देशक सीधी जिले के मझौली अंतर्गत गिजवार निवासी प्रवीण कुमार पांडेय हैं। प्रवीण ने सीधी रंगमंच से एक्टिंग की शुरुआत की और मुंबई की बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। यह फिल्म मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शूट हुई है।

लंदन में हो रहे फिल्म फेस्टिवल लिफ्ट ऑफ ग्लोबल नेटवर्क में यह स्क्रीनिंग के लिए सिलेक्टेड हुई है और अब ऑस्ट्रेलिया में हो रहे फिल्म फेस्टिवल में इसका ऑफिसियल सिलेक्टेड सिनेटाऊन अवार्ड्स के लिए किया गया। मुख्य भूमिका धर्मेंद्र अहिरवार व पूजा कंडारे ने निभाया है। अनब्लॉक उनकी डेब्यू फिल्म है। इससे पहले दरमियां म्यूजिक एल्बम का डायरेक्शन किया, जो एमएक्स प्लेयर पर प्रकाशित हुई है। अनब्लॉक भोपाल में शूट की गई है।
आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश के कई युवा इन दिनों बालीवुड में अपना स्थान बनाते जा रहे हैं, वहीं कई यूट्यूब के जरिए भी फेमस हो रहे हैं और पैसा भी कमा रहे हैं।
मान्या पाण्डेय को संगीत की शिक्षा दिलाएगी एमपी सरकार
लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय की गायन प्रतिभा से प्रभावित होकर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी संपूर्ण शिक्षा व संगीत की शिक्षा सरकार के व्दारा करवाने की बात कही। शिवराज सिंह ने बाल कलाकार मान्या पाण्डेय एवं उनके पिता अखिलेश पाण्डेय से बात कर उन्हें इसकी जानकारी दी।
सीएम शिवराज ने मान्या को भोपाल आने का निमंत्रण दिया और कहा कि सरकार आपका सम्मान करेगी। सीएम ने कहा कि मामा हमेशा अपने भांजा-भांजियों का सम्मान करता रहा और उन्हें आगे बढऩे में हर संभव सहयोगा करता है। मैं अपनी भांजी मान्या पाण्डेय की गायन प्रतिभा को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद करूंगा। सीधी क्षेत्र की यह लोक गायिका मान्या पाण्डेय अभी 11 साल की हैं और कक्षा 7वीं की छात्रा है। सीएम से बात करने के बाद मान्या पाण्डेय काफी हर्षित हैं और सीएम से मिली सौगातों से उनकी संगीत यात्रा काफी सुखद होगी। सीएम जनसंपर्क विभाग के आयुक्त राघवेंद्र सिंह ने भी मान्या से फोन पर बात कर उन्हें बधाई प्रेषित किए।
गाना हो रहा वायरल
मान्या पाण्डेय के गाने, मामा का चला बुलडोजर अपराधी तक कांपी रहे थर-थर एवं सपना जो देखत रहे बरसन मामा करा रहे तीर्थ दर्शन सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। देश भर में मान्या के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं और इंटरनेट मीडिया में शेयर हो रहे हैं। बाल कलाकार मान्या पाण्डेय महज 5 साल की उम्र से मंचीय प्रोग्राम कर रही हैं और अब तक पूरे देश में 270 मंचीय कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुकी है। इनके द्वारा गाते गए बघेली लोक गीतों को पूरे देश में काफी पसंद किया जाता है। हालांकि वह बघेली के साथ-साथ भोजपुरी, ब्रज, मैथिली, बुंदेली, अवधी आदि में भी लोकगीत गाती है पर बघेली लोकगीत उनकी पहली प्राथमिकता में है। उनको संगीत का वरदान माता सरस्वती से मिला है। वह एक बार जिस गाने को सुन लेती है तो उन्हें उस गाने के बोल व धुन उन्हें याद हो जाता है। वह अपनी 6 साल की संगीत यात्रा में किसी भी गुरु व किसी भी संगीत विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त नहीं की है। सब कुछ स्वयं भी कर रही है वह हारमोनियम भी बजा लेती है। हालांकि सीधी जैसे छोटे शहर में लोक संगीत के प्रशिक्षक नहीं हैं और अपनी छोटी उम्र के बाहर संगीत की शिक्षा प्राप्त करने अकेले नहीं जा सकती। किंतु प्रदेश के सीएम ने उनकी संगीत की शिक्षा स्वयं करने की बात कही है। इस बात को लेकर मान्या पाण्डेय का पूरा परिवार हर्षित है।












Click it and Unblock the Notifications