MP News: सीएम यादव ने गोविंद रानाडे को पुण्यतिथि पर किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध समाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि'प्रसिद्ध समाज सुधारक, महान विद्वान एवं न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। आपने तत्कालीन समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास का कड़ा विरोध किया। नारी सशक्तिकरण हेतु किए गए आपके प्रयास हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।'
कौन हैं महादेव गोविंद रानाडे
प्रसिद्ध राष्ट्रवादी समाज सुधारक विद्वान और न्यायविद महादेव गोविंद रानाडे की पुण्यतिथि है। रानाडे को महाराष्ट्र का सुकरात कहा जाता है। रानाडे ने अपने जीवन में समाज सुधार के लिए अनेक कार्य किए। गोविंद रानाडे दक्कन एजुकेशनल सोसाइटी के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का भी समर्थन किया था। वे स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे। गोविंद रानाडे को अपने सामाजिक कार्यों को पूरा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।













Click it and Unblock the Notifications