लाडली बहनों को धमकी देने पर भोपाल में जला मंत्री विजय शाह का पुतला, महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में करेगी विरोध

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के कथित धमकी भरे बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के विरोध में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी भोपाल में मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया।

महिला कांग्रेस ने इसे महिलाओं का खुला अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

MP Minister Vijay Shah effigy burnt for threatening Ladli bhena Mahila Congress to protest

महिला कांग्रेस का कहना है कि लाडली बहनों को किसी भी तरह से डराना, धमकाना या योजना के लाभ से वंचित करने की बात करना असंवैधानिक और अस्वीकार्य है।

क्या है पूरा मामला?

महिला कांग्रेस के अनुसार, मंत्री विजय शाह ने हाल ही में अधिकारियों की एक बैठक के दौरान कहा था कि लाडली बहना योजना की जो लाभार्थी महिलाएं मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगी, उनके खिलाफ जांच बैठाई जाए। इस बयान को महिला कांग्रेस ने सीधा-सीधा धमकी और दबाव की राजनीति करार दिया है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया का बड़ा हमला

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने पुतला दहन के दौरान कहा- "लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को जो राशि मिल रही है, वह उनका अधिकार है। सरकार कोई एहसान नहीं कर रही। मंत्री विजय शाह का यह कहना कि कार्यक्रम में न आने वाली महिलाओं पर जांच बैठाई जाए, महिलाओं का अपमान है और लोकतंत्र की हत्या है।"

उन्होंने कहा कि किसी मंत्री को यह अधिकार नहीं है कि वह सरकारी योजनाओं को राजनीतिक कार्यक्रमों में भागीदारी से जोड़े।

'महिलाओं को धमकाने वाले मंत्री को बर्खास्त किया जाए'

रीना बौरासी सेतिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से साफ शब्दों में मांग की कि-मंत्री विजय शाह से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए। उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। भविष्य में किसी भी मंत्री द्वारा महिलाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री विजय शाह इससे पहले भी महिलाओं को लेकर विवादित और अपमानजनक बयान दे चुके हैं।

पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐलान

महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई नहीं की तो- पूरे प्रदेश में पुतला दहन किया जाएगा। जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। महिला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि "लाडली बहन योजना महिलाओं की आत्मसम्मान से जुड़ी है, इसे राजनीतिक हथियार नहीं बनने दिया जाएगा।"

प्रदर्शन में ये नेता रहीं मौजूद

भोपाल में हुए इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहीं, जिनमें-

  • फरजाना खान
  • सुजाता दामले
  • पार्वती मौर्य
  • अल्फा
  • माया विश्वकर्मा
  • सरोज गुजरे
  • गीता बघेल
  • शबनम
  • सोनू
  • जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बहनें
  • मौजूद रहीं।

राजनीतिक माहौल गरम, सरकार पर बढ़ा दबाव

मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर अब यह मामला केवल एक टिप्पणी तक सीमित नहीं रह गया है। विपक्ष इसे महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जोड़कर सरकार को घेर रहा है। अब सबकी नजर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर टिकी है कि वह इस विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं और मंत्री विजय शाह पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+