MP Governor: राज्यपाल मंगू भाई पटेल कोरोना पॉजिटिव, ऑक्सीजन सपोर्ट पर AIIMS में भर्ती
भोपाल, 22 अगस्त: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और सर्दी, जुकाम, बुखार होने के कारण उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी कोरोना जांच का सैम्पल लिया गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एम्स भोपाल ने उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया हैं। जिसमें बताया गया है कि विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर और उन्हें एक लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

राज्यपाल मंगू भाई पटेल की RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित राज्यपाल को रविवार को जब तकलीफ बढ़ी तो उन्हें एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी प्रारंभिक जांच के बाद कोरोना जांच का सैम्पल भी लिया था। जिसकी रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिले। इस सिलसिले में हॉस्पिटल प्रबंधन ने राज्यपाल का स्वास्थ्य संबंधी हेल्थ बुलेटिन भी जारी है। जिसमें बताया गया है कि रविवार शाम 4 बजे BP 166/81 MMHG, प्लस 102 प्रति मिनट, बॉडी टेम्प्रेचर 98.4 डिग्री और ब्लड शुगर 301 मिलीग्राम/डीएल थी। महामहिम के कोविड संक्रमण इलाज हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। जिसके द्वारा उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

सीएम शिवराज सिंह ने जाना स्वास्थ्य का हाल
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राज्यपाल मंगू भाई पटेल के स्वास्थ्य की समय-समय पर जानकारी ले रहे है। उन्होंने ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा कि मंगुभाई पटेल जी के शीघ्र पूर्णत स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इससे पहले शनिवार को जब सीएम को राज्यपाल के स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी लगी थी, तो उन्होंने राज्यपाल मंगू भाई पटेल के स्वास्थ्य को लेकर एम्स जाकर मुलाकात की थी। अन्य मंत्री, नेता और शुभचिंतक भी महामहिम के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे है।
ये भी पढ़े-SpiceJet मुंबई जबलपुर फ्लाइट हुई डायवर्ट, यात्रियों ने किया हंगामा...Video Viral












Click it and Unblock the Notifications