MP election result 2023: पलक पांवड़े बिछाए तैयार है विधानसभा सचिवालय, 230 विधायकों की पहली अगवानी होगी विशेष

MP election result 2023: एमपी में सोलहवीं विधानसभा के गठन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, निर्वाचन परिणाम आ चुके हैं। विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों की ससम्मान अगवानी के लिए विधानसभा सचिवालय पूर्ण रूप से उत्साह के साथ तैयार है।

प्रमुख सचिव एपी सिंह ने विधानसभा सभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक कहा कि विधानसभा सचिवालय का एक विशिष्ट स्थान है, जिसकी हम सभी को अपने कार्य व्यवहार से गरिमा बनाए रखनी है।

MP-election-result-2023-Assembly-Secretariat-is-ready

कहा गया है कि विधानसभा में आने वाले नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ सम्मान और शालीनता का व्यवहार करते हुए सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक-2 में स्वागत कक्ष 5 दिसंबर, मंगलवार से प्रारंभ किया जाएगा| यहां पर नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रमाण पत्रों की जांच करने के साथ ही उन्हें परिचय पत्र और अन्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी|

उन्हें विधानसभा का साहित्य और रेलवे कूपन प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विधायकों को विधायक विश्राम गृह में आवास की भी व्यवस्था रहेगी। आवास संबंधी जानकारी के लिए संपर्क सूत्र अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है| इस हेतु प्रमुख सचिव ने संबंधित शाखाओं के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं|

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+