MP Election 2023: महाविजय के लिए पुराने को सम्मान और नए को स्थान देगी BJP, भाजपा में तेज हुआ मनुहार का दौर

मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में भाजपा पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेताओं को साधने के लिए जिला कार्यसमिति की बैठक में उनका सम्मान और सत्कार कर रही है।

महाविजय के लिए पुराने को सम्मान और नए को स्थान देगी BJP

MP Bjp Ki News: मिशन 2023 में महा विजय के लिए बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति में ले गए संकल्प पर वर्कआउट शुरू कर दिया है। इन में तय हुआ है कि पार्टी में पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा और नए कार्यकर्ताओं को स्थान मिलेगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद जिलों और मंडलों में पहुंचे बीजेपी पदाधिकारी। अब जिला और मंडल स्तर पर होने वाले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस पर खास ध्यान रखकर काम कर रहे हैं।

जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री, मंत्री विश्वास सारंग मंत्री या जिले के प्रभारी मंत्री उपस्थिति दे रहे हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद अब जिले और मंडल स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ और नाराज नेताओं की मनुहर का दौर तेज हो गया है।

जिला कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं और स्थानीय स्तर पर संवाद कर ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात कर रहे हैं, जिन्होंने संगठन के लिए अपना खून पसीना बहाया है, खुद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 3 दिनों में उमरिया, शहडोल, अनूपपुर जिलों में कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया और वहां के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका शाल-श्रीफल से सम्मान किया। मैं सोमवार को कटनी और पन्ना जिले की बैठकों में शामिल होने वाले हैं। यहां भी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। उधर भोपाल में विश्वास सारंग रविवार को बैठक में शामिल हुए थे। इसके अलावा अन्य जिलों में भी यही स्थिति है।

मुख्यमंत्री शिवराज के निर्देशों का दिखा असर

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यह मुद्दा इसलिए भी तेजी से उठा था। क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व ने भी 30 मई से 30 जून तक 1 माह के अभियान में वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो देने के लिए उनसे मुलाकात के कार्यक्रम तय करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए बैठक में अधिकांश पदाधिकारियों ने वरिष्ठ और असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात और संवाद पर जोर दिया था। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस बैठक में साफ कहा था कि पार्टी में पुराणों को सम्मान नयों को स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रवास करने, वाणी में शीललता रखने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी ताकत लगाने का भी संकल्प कराया था। सीएम शिवराज ने कहा था कि मान सम्मान भाजपा परिवार की पहचान है तंग दिन संबंध खराब करते हैं, दिल में दरार पैदा करते हैं जबकि खुले दिल से सब कुछ अच्छा होता है। इसलिए सब भूलकर एकत्रित हो जाएं और संकल्प लेकर पार्टी की मां विजय के लिए काम करें।

पूर्व विधायकों के लेटर पैड पर नहीं होते काम

भाजपा में असंतुष्ट नेताओं में ज्यादातर पूर्व विधायकों की नाराजगी सामने आती है। सूत्रों की मानें तो कई पूर्व विधायक ऐसे हैं, जो अपने लेटर पैड पर कार्यकर्ताओं के लिए मंत्रियों को पत्र लिखते हैं। लेकिन कैबिनेट मंत्री इस ओर कोई ध्यान नहीं देते। ज्यादातर विधायकों के पत्रों को सम्मान पूर्वक ले लिया जाता हैं, लेकिन उन पर एक्शन नहीं लेते। मंत्री भूपेंद्र सिंह के यहां भी कुछ इसी तरह का हाल दिखाई देता है। इसके अलावा कई मंत्री है, यहां पर पूर्व विधायकों को तवज्जो नहीं दी जाती है। इसी वजह से भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी दिन पे दिन बढ़ती जा रही है।

असंतुष्ट को संगठित करने के लिए चलेगा अभियान

चुनावी सरगर्मी के चलते हैं भाजपा में असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी के पूर्व सांसद नारायण केसरी का कहना है कि सालों से पार्टी की सेवा करने वालों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने बड़ी मेहनत करके पार्टी को खड़ा किया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की थी। अब अगले महीने से पार्टी के निचले स्तर के नाराज कार्यकर्ताओं को एकजुट करने अभियान चलाया जाएगा। जिसमें उनकी बातें सुनी जाएंगी। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के अभियान में भी इसे जोड़ा जाएगा।

सभी एक 1078 मंडलों में 23 मई तक होना है कार्यसमिति की बैठक

केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के मुताबिक सभी 1078 मंडलों में 23 मई तक मंडल कार्यसमिति की बैठक होना है। इसलिए कई जिलों में जिला कार्यसमिति की बैठक के साथ मंडल की बैठक हो रही हैं। बताया जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व ने 30 मई से 30 जून के बीच बीजेपी शासित राज्यों में किसी तरह के शासकीय कार्यक्रम नहीं रखने को भी कहा गया है। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व के कार्यक्रम पर ही पार्टी और सरकार का फोकस रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+