Fathers Day पर भावुक हुए CM शिवराज सिंह चौहान, बोले- बाबूजी की बहुत याद आ रही है

भोपाल, 19 जून: इस साल फादर्स डे 19 जून 2022 को मनाया जा रहा है। ये दिन पिता को समर्पित है। इस खास मौके पर हर आम और खास शख्स अपने पिता को याद करता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस मौके पर अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज फादर्स डे पर बाबूजी की बहुत याद आ रही है। वे सदैव शांत चित्त और जीवन की झंझावतों में एक चट्टान की भांति खड़े रहने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने सदैव सच्चाई और अच्छाई के लिए लड़ने की शिक्षा दी। सीएम शिवराज ने अपने बाबूजी के चरणों में प्रणाम के साथ-साथ सभी को फादर्स-डे की शुभकामनाएं दी हैं।

आज बाबूजी की बहुत याद आ रही है : शिवराज सिंह चौहान

आज बाबूजी की बहुत याद आ रही है : शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फादर्स डे के मौके पर ट्वीट में लिखा, ''आज #FathersDay पर पूज्य बाबूजी की बहुत याद आ रही है। वे सदैव शांत चित्त और जीवन की झंझावतों में एक चट्टान की भांति खड़े रहने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने सदैव सच्चाई और अच्छाई के लिए लड़ने की शिक्षा दी।''

शिवराज सिंह ने कहा - सभी को फादर्स-डे की शुभकामनाएं

शिवराज सिंह ने कहा - सभी को फादर्स-डे की शुभकामनाएं

शिवराज सिंह ने आगे कहा, ''बाबूजी ने सदैव यही शिक्षा दी कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उनकी शिक्षाएं और अनुशासित जीवन ने मुझे सदैव कठिनाइयों में बिना विचलित हुए खड़े रहने की शक्ति प्रदान की। आज भी वे प्रदेश के विकास और समाज के उत्थान के लिए प्रेरक प्रकाश पुंज हैं।'' उन्होंने कहा, ''पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने में भी नहीं हिचकते हैं। एक तपस्वी की भांति जीवन व्यतीत करने वाले अपने पिता को आप यथोचित आदर और प्यार दीजिये। #FathersDay पर पूज्य बाबूजी के चरणों में प्रणाम और आप सभी को फादर्स-डे की शुभकामनाएं।''

Recommended Video

    FATHER'S DAY 2022: जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत और इससे जुड़ी दिलचस्प कहानी । वनइंडिया हिंदी ।*Offbeat
    मई 2019 में हुआ था सीएम शिवराज के पिता का निधन

    मई 2019 में हुआ था सीएम शिवराज के पिता का निधन

    बता दें, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का मई 2019 में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 85 साल के थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+