MP Election: चुनाव नतीजे से पहले कांग्रेस को दलबदल की टेंशन, प्रत्याशियों को संकल्प दिलवाने की तैयारी

MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां अब मतगणना की तैयारी जारी है, तो वहीं ऐसे में कांग्रेस भी अब एमपी में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।

इधर, चुनाव परिणाम आने से पहले अब सियासी गलियारों में चल रही चर्चा के अनुसार कांग्रेस पिछली बार पैदा हुई दलबदल की स्थितियों से निपटने की तैयारी में भी जुट गई है, जहां इसी के चलते कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को संकल्प दिलवाने की तैयारी कर रही है।

Bhopal

कांग्रेस ने ढूंढा नया रास्ता

मध्यप्रदेश की जनता ने साल 2018 में कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया था, लेकिन कुछ विधायकों के दलबदल के चलते कांग्रेस के हाथों से यह मौका छिटक गया था, और एक बार फिर बीजेपी ने प्रदेश में अपनी सत्ता काबिज की थी, वहीं अब एक बार फिर 3 दिसंबर को मतगणना के बाद एमपी को नई सरकार मिलेगी, जिसे लेकर कांग्रेस आश्वस्त नजर आ रही है। वहीं यदी सरकार बनी तो दलबदल की स्थिति से बचने के लिए कांग्रेस ने नया रास्ता ढूंढ लिया है, जिसके तहत कांग्रेस अब प्रत्याशियों को संकल्प दिलाने की तैयारी करती नजर आ रही है।

कांग्रेस प्रत्याशियों को संकल्प दिलवाया जाएगा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मतगणना से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों की ट्रेनिंग की जाएगी, जहां इसके लिए 28 नवंबर की तारीख तय की गई है। वहीं संभावना जताई जा रही है की ट्रेनिंग के दौरान ही कांग्रेस प्रत्याशियों को संकल्प भी दिलवाया जाएगा। वहीं इसे लेकर कांग्रेस वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है की, संकल्प अपनी जगह है, लेकिन जिसको मनाना नहीं है, संकल्प तो ओचित्यहीन है, उसका कोई लीगल प्रभाव तो है नहीं, दूसरी बात जो लोग पिछली बार गए थे। उसका एक फोकल प्वाइंट था। एक लीडर था, इसके इर्द-गिर्द सब लोग जुड़े हुए थे। ऐसा यहां कोई व्यक्ति नहीं है, जिसके पास यह कहने को हो कि हमारे पास 15 या 20 विधायक हैं। सभी की लॉयल्टी सेंट्रल लीडरशिप के प्रति है, और कमलनाथ जी हमारे घोषित चेहरे है तो उनके प्रति है। इसलिए, यहां कोई गुंजाइश है ही नहीं।

ये भी पढ़े- MP में सरकार बनने पर डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है कांग्रेस, इन्हें मिल सकता है मौका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+