MP में सरकार बनने पर डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है कांग्रेस, इन्हें मिल सकता है मौका
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब मतगणना को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं अब BJP और कांग्रेस दोनों ही दल मतगणना के साथ-साथ सरकार बनाने पर मंथन करते नजर आ रहे हैं। वहीं सरकार बनाने को लेकर अलग-अलग समीकरण पर बात होनी शुरू भी हो गई है।
राजधानी भोपाल में BJP और कांग्रेस दोनों ही दल अलग-अलग मुद्दों पर मंथन करते और खास प्लान तैयार करते नजर आ रहे हैं। वहीं सियासी गलियारों में चली सुर्खियों को सुना जाए तो इसमें इस बात को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है की, अबकी बार यदी सरकार बनती है तो BJP और कांग्रेस दोनों ही दल डिप्टी सीएम बनाने की ओर देख सकते हैं।

इन्हें मिल सकता है मौका
सियासत के जानकारों की माने तो दूसरे राज्यों में कांग्रेस ने जिस प्लानिंग के तहत डिप्टी सीएम का फॉर्मूला अपनाया है। वह सक्सेसफुल साबित होता भी दिखाई दिया है, यही कारण है की एमपी में भी अबकी बार सरकार बनने पर पार्टी डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर विचार कर सकती है। वहीं यदी पार्टी डिप्टी सीएम बनाने की ओर देखती है तो इसके लिए पार्टी को जयवर्धन सिंह, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा और तरुण भनोट जैसे नेता नजर आ सकते हैं।
ये है सियासी समीकरण
सियासत के जानकारों की माने तो पार्टी की ओर से डिप्टी सीएम बनाने की सबसे पहली और खास वजह उन सियासी समीकरणों को साधना है, जिसका उपयोग लोकसभा चुनाव में किया जा सके। वहीं एक से ज्यादा नेता को तो सीएम बनाया नहीं जा सकता इसलिए दो या तीन नेताओं को संगठन डिप्टी सीएम की कुर्सी देकर पार्टी अन्य नेताओं की नाराजगी दूर करने का काम कर सकती है। इसके अलावा जातिगत समीकरणको साधने के लिए भी पार्टी की ओर से डिप्टी सीएम फॉर्मूला अपनाया जा सकता है।
ये भी पढ़े- MP में सरकार बनने पर डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है BJP, इन्हें मिल सकता है मौका












Click it and Unblock the Notifications