Bhopal News: "मोटरसाइकिल सवार मोबाइल स्नैचर गैंग गिरफ्तार, शहर में लगातार हो रही वारदातों का पर्दाफाश"

Bhopal News: थाना अयोध्यानगर पुलिस ने मोबाइल झपटमार गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 महंगे मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पकड़े गए आरोपियों से करीब 3 लाख 50 हजार रुपए का माल बरामद हुआ है। आरोपियों ने अयोध्यानगर और शहर के अन्य इलाकों में मोबाइल छीनने की वारदातें कबूली हैं।

Motorcycle riding mobile snatcher gang arrested continuous crimes happening in the city exposed

स्नैचिंग कर भागते थे बाइक से

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अभिषेक चौहान और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने कबूला कि वे राह चलते लोगों को खासकर रात के वक्त मोबाइल फोन पर बात करते देख निशाना बनाते थे। बाइक पर सवार होकर तेजी से आते और हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे।

नरेला जोड़ के पास से दबोचे गए

दिनांक 26 फरवरी की रात करीब 9:45 बजे फरियादी आदित्य राज सोनी से यशोदा पैलेस स्कूल के पास मोबाइल झपट लिया गया था। मामले में FIR दर्ज होते ही पुलिस उपायुक्त जोन-2 डॉ. संजय अग्रवाल के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नरेला जोड़ के पास से दोनों बदमाशों को धरदबोचा।

ऐसे हुआ खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने शहर में अलग-अलग जगहों से कुल 8 मोबाइल फोन छीने हैं। इनसे OnePlus, Oppo, Vivo और Realme कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

मुख्य आरोपी अभिषेक चौहान महज 20 साल का है लेकिन उसके खिलाफ चोरी, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में 9 से ज्यादा केस दर्ज हैं। आरोपी पुताई का काम करता है, लेकिन महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने स्नैचिंग का रास्ता अपनाया।

अधिकारी बोले - और भी खुल सकते हैं मामले

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके तार अन्य चोरी व स्नैचिंग की वारदातों से भी जुड़ सकते हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने निर्देश दिए हैं कि शहर में स्नैचिंग और लूट जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+