Shivpuri News: 24 साल छोटे प्रेमी संग भागी 4 बच्चों की मां, पति ने रोते हुए पुलिस से लगाई गुहार

पीड़ित पति ने बताया कि मैं जंगल से लकड़ी काटकर बाजार में बेचकर अपने परिवार को पाल रहा हूं। पीड़ित की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Shivpuri 24 year old youth 48 year old woman absconding

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। 48 वर्षीय महिला को उम्र में 24 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। महिला चार बच्चों की मां भी है। प्रेम में फंसकर महिला प्रेमी के साथ भाग गई। अब महिला का पति रोते हुए कोलारस पुलिस स्टेशन पहुंचकर ढूंढने के लिए गुहार लगाई है।

कोलारस थाना एरिया के बैरसिया गांव से 48 साल की महिला 24 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह एक आदिवासी बस्ती है। महिला के चार बच्चे भी हैं। जिनमें दो बेटिया शादीशुदा है। महिला के पति ने बताया कि पहले भी महिला युवक के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद वह वापस आ गई। जिसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज करायी गयी है। बेबस पति ने रोते हुए पुलिस से महिला को जल्द ढूंढ़ने की गुहार लगाई है।

बैरसिया गांव की आदिवासी बस्ती में रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी पत्नी भदौता गांव के 24 साल के युवक के साथ फरार हो गई है। इससे पहले भी महिला युवक के साथ भाग गई थी लेकिन शिकायत के डर से वापस आ गई थी। प्रेमी के परिवार वालों ने शिकायत के डर से महिला को वापस भेज दिया था। इसके बाद तीन दिन पहले महिला दूसरी बार युवक के साथ फरार हो गई। जिसकी शिकायत आज तीन दिन बाद कोलारस थाने में दर्ज की गयी है।

प्रेमी के साथ भागी 48 साल इस महिला का पति एक पैर से विकलांग है। महिला के चार बच्चे हैं। जिनमें से 2 लड़कियां शादीशुदा है। इसके बाद वह अपने बेटे के लिए शादी का रिश्ता तलाश रहे थे। लेकिन इसी बीच महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उधर, कोलारस पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+