Bhopal News: मां ने तीन बेटियों के साथ लगाई फांसी, थाना गुनगा में घटना से पहले ऑडियो हुआ वायरल
राजधानी भोपाल से सटे गांव में मां और दो बेटियों की मौत की दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी देर रात मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगा ली, जिसमें मां शाहिद दो बेटियों की मौत हो गई और डेढ़ साल की बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना गुनगा थाना इलाके की है। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और दो बेटियों के शब्द को पोस्टपार्टम के लिए भेजा जबकि एक बेटी जो बेसुध हो गई थी उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा जा रहा है।

इस सनसनीखेज वारदात को लेकर एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार सुबह गुनगा पुलिस को 6 बजे सूचना मिली कि रोडिया गांव में महिला समेत तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची यहां पर महिला संगीता और उसकी तीन बेटियां 5 साल की आराध्या, 3 साल की मान्या और डेढ़ साल की क्रिस्टी फांसी के फंदे पलट की पाई गई।

जांच के दौरान पता चला कि संगीता, आराध्या और क्रिस्टी की मौत हो गई है। जबकि मान्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 27 वर्षीय संगीता यादव रोड़िया गांव में अपने ससुराल में रहती थी आज सुबह जब परिवार के लोग सो कर उठे तो उन्हें कमरे में चारों की लाश फांसी पर लटकी मिली। परिवार के लोगों ने चारों को फंदे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अभी इस मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। वह परिजनों के बयान दर्ज कर रहे हैं ताकि मामला साफ हो सके की महिला ने यह कदम क्यों उठाया।

आत्महत्या के पहले ऑडियो हुआ था वायरल
इस सुसाइड के पहले ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला अपने ऊपर हो रही पति प्रताड़ना का उल्लेख कर रही है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि महिला बड़ी परेशानी में थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications