Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

100 से ज्यादा कर्मचारी, 150 कैमरों से निगरानी, एक बाघ को क्यों ढूंढ रहे इतने लोग?

MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में वन विभाग बुधवार से 100 से ज्यादा कर्मचारी बाघ के दहशत वाले गांव में लगा रखी है। 100 से ज्यादा कैमरों की मदद ली गई है, बावजूद बाघ को पकड़ना तो दूर दर्शन तक नहीं हो रहे हैं। बाघ की कोई गतिविधि तक पकड़ में नहीं आई है। इससे पहले केवल बाघ के पदचिह्न ढूंढ़ने में ही वन विभाग को सफलता मिली।

वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए 50 और कैमरा ट्रैप लगाने की घोषणा की है। जिसकी पुष्टि रविवार को एक अधिकारी ने की। बाघ ने वन विभाग के अधिकारियों को परेशान कर दिया है। चिलचिलाती गर्मी में बाघ की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। उसके पीछे 100 कर्मचारियों को लगाया गया है।

Man-eating tiger Raisen news

अधिकारी के जानकारी मुताबिक 'कैमरा ट्रैप का उपयोग लोगों की उपस्थिति के बिना बाघ के प्राकृतिक आवास में वन्यजीवों और अन्य वस्तुओं की निगरानी या फोटो को कैप्चर करने के लिए किया जाता है। रायसेन के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) विजय कुमार ने बताया, हम सोमवार को 36 गांव के नज़दीक वन क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए 50 और कैमरे लगाए जाएंगे। जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वन अधिकारियों का सुझाव है कि बाघ रायसेन के ओबैदुल्लागंज वन प्रभाग में रातापानी वन्यजीव अभयारण्य से बाहर निकल आया होगा। रातापानी में 60 से ज़्यादा बाघ हैं। वर्ल्डवाइड फ़ंड फ़ॉर नेचर (WWFN) से नए कैमरे जुड़ने के बाद क्षेत्र में ट्रैप कैमरों की संख्या बढ़कर 150 हो जाएगी।

डीएफओ ने कहा, 'इसके अलावा, हमने बाघ को पकड़ने के लिए चारा के साथ 3 पिंजरे भी लगाए हैं। बाघ को लुभाने के लिए एक पेड़ से भैंसा बांधकर एक खुला जाल भी लगाया गया है।

उन्होंने बाघ के घूमने के व्यवहार के कारण वर्तमान में उसे पकड़ने की चुनौती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, बाघ अगले 2 से तीन दिनों में शिकार कर सकता है। आम तौर पर बाघ सप्ताह में एक बार शिकार करता है। अपने शिकार को मारने के बाद, यह मांस खाने के लिए कुछ समय तक उसके आसपास घूमता रहता है। हम उस दौरान उसे पकड़ने का प्रयास करेंगे। पिछले साल बाघों की जनगणना के बाद सबसे हालिया आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में भारत में सबसे अधिक बाघों की आबादी है जो कुल 785 है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+