चाइनीज मांझा के इस्तेमाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- लग सकती है रासुका : Chinese Manjha

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सरकार रासुका की कार्रवाई करने पर विचार कर सकती है।

प्रदेश में मकर सक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान मांझा के उपयोग को लेकर गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चाइनीज मांझा के उपयोग को लेकर सख्त कार्रवाई की बात कही है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में चाइनीज मंझा बेचने की सूची भी नहीं इस मान जाओ को बेचने पर आरोपियों पर रासुका में कार्रवाई की जा सकती है, इसलिए इस के विक्रेता खबरदार रहें।

भोपाल में चाइनीज मांझी के इस्तेमाल पर गृहमंत्री का बड़ा बयान

गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिसके मन में चोर होता है। उन्हीं को देश में डर लगता है। राष्ट्र भक्तों को डर नहीं लगता। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सतना में ओबीसी सम्मेलन करने जाने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ से आग्रह करते हैं कि कभी-कभी विधानसभा में भी आया करो। एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री मिश्रा ने कहा कि बिहार में बेरोजगारों पर किया गया लाठीचार्ज बताता है कि रोजगार देने का वादा करने वालों के द्वारा किस प्रकार का रोजगार दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश में कानून का राज है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार है अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रहेगी।

Recommended Video

    चाइनीज मांझा के इस्तेमाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- लग सकती है रासुका

    प्रख्यात अभिनेत्री और नसरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक शाह के बयान पर गृहमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी देशभक्त को भारत में डर नहीं लगता है। जिनके मन में चोर होता है उन्हें ही भारत में डर लगता है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता लंबे समय से महान भारत को बदनाम करने में लगी हुई है। वहीं गृह मंत्री ने जबलपुर में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले पर कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज शिवराज जी की सरकार है यहां तत्काल कार्रवाई होती है और इस मामले पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए OBC वर्ग को धोखा देने का आरोप लगाया हैं। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कभी भी पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ में नहीं रही जबकि भाजपा नेत्री मुख्यमंत्री इसी वर्ग से बनाए हैं। यह ओबीसी वर्ग अच्छी तरह से जानता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी समुदाय के साथ कांग्रेस सरकार ने जो धोखा किया था, उसे ओबीसी समाज कभी भूलने वाला नहीं है। नरोत्तम मिश्रा ने इस दौरान कमलनाथ और राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+