Sagar News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए राज्य मंत्री और पथरिया विधायक लखन पटेल, कई घोषणाएं की

Sagar News: राज्य मंत्री और पथरिया विधायक लखन पटेल ने बटियागढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने कई घोषणाएं की। इस दौरान उनका स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया और उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।

इस दौरे के दौरान, मंत्री ने सीगोन ग्राम पंचायत में 'विकसित भारत यात्रा' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ग्रामीणों से मुलाकात की। बहनों ने लाडली बहना के लाभ को लेकर अपनी समस्याओं को उजागर किया और सरकार से मदद मांगी।

Minister and Patharia MLA Lakhan Patel participated in the Vikas Bharat Sankalp Yatra in Batiagarh.

मंत्री ने मुद्दा स्पष्ट करते हुए कहा, "कुछ लोगों ने भ्रमित करने के लिए ग्रामीणों को फर्जी जानकारी दी है कि लाडली बहना के लाभ के लिए फॉर्म भरने से पैसा नहीं मिलेगा। यह सिर्फ एक भ्रम है, और हम इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।"

पथरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 लाख 30 हजार वोटर्स हैं, जिनमें से करीब 65000 महिलाएं लाडली बहना का लाभ उठा रही हैं। मंत्री ने बहनों से कहा, "चिंता मत करो, हर किसी को लाडली बहना का लाभ मिलेगा और उन्हें सरकारी लाभ से वंचित नहीं रहने देंगे।"

उन्होंने नशा मुक्ति के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता जताई और शपथ ली कि उनके परिवार में किसी को भी नशा नहीं होने देंगे।

मंत्री ने यह भी कहा, "मैं सबका काम करने के लिए यहां आया हूं और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगा।" इस दौरे के अंत में, बटियागढ़ के लोगों ने राज्य मंत्री और विधायक का समर्थन किया और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आभार व्यक्त किया।

संवाद सूत्र ब्रजेश रजक, सागर, मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+